Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले
राज्य सरकार ने 10 IAS और एक IFS अधिकारी के दायित्वों में बदलाव करते हुए नए तबादला आदेश जारी किए।
10 IAS और एक IFS अधिकारी के दायित्वों में बदलाव, कई अहम विभागों को मिले नए सचिव।
देहरादून, 24 जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के दायित्वों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभाग वापस लिए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का यह कदम प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय, जवाबदेही और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनई से आबकारी विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। विनोद कुमार सुमन को पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि रविनाथ रमन को परिवहन विभाग के सचिव के साथ आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इसी क्रम में डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। सुशील कुमार को आबकारी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. सरस्वती नारायण पाण्डेय को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का सचिव बनाया गया है।
सरकार ने ज्योति यादव को विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) विभाग की सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं शैलेश किशोर यादव को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार आईएफएस अधिकारी डॉ. रणवीर/एन.एस. ध्यानी से पंचायती राज विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। वहीं अभिषेक रुहेला को अपर सचिव, राज्य सम्पत्ति विभाग एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


