Uttarakhand: हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली
देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स से बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस कस्टडी के दौरान गोली लगने से घायल हुए विनय त्यागी का पिछले तीन दिनों से एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था, गैंगस्टर विनय त्यागी का आपरेशन किया गया था। उसकी गर्दन और हाथ में लगी गोली को डाक्टरों की टीम ने निकाला था। गोली लगने से उसकी आंतें फट गई हैं। गैंगस्टर को आइसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था है।
एम्स के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने विनय त्यागी की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर को विनय त्यागी को जेल से अदालत में पेशी के लिए पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे हरिद्वार-लक्सर हाईवे ओवरब्रिज पर जाम का फायदा उठाते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत में उसे पहले देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया था।
कोतवाल चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है। गौरतलब है कि विनय त्यागी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिन्हित था। उसकी मौत के बाद क्षेत्र में किसी भी संभावित तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
गोली मारने वाले दोनों शूटर हो चुके गिरफ्तार
पुलिस के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात विनय त्यागी को गोलियां मारने वाले दोनों शूटर सनी यादव उर्फ शेरा और अजय को पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों काशीपुर उधमसिंह नगर के निवासी हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


