उत्तराखंड: यहां मनचले को युवती ने सिखाया सबक, जूते से जमकर पिटाई- देखें वीडियो
देहरादून। यहां मसूरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक युवती से जूते से पिट रहा है। बता दें कि वीडियो बीते दिवस मसूरी का बताया जा रहा है। एक युवक को युवती पर फबती कसना और छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। युवती ने युवक को दबोच लिया और सबके सामने जूता निकाल कर उसकी पिटाई कर दी। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम को मसूरी के गांधी चौक के ऐतिहासिक हवा घर पर एक युवक ने दोस्तो के साथ घूम रही युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिससे युवती का गु्स्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया. युवती ने युवक को पकड़ लिया और जूते से उसकी पिटाई कर डाली। युवक माफी मांगता रहा और पिटता रहा। युवती ने काफी देर तक युवक को नहीं छोड़ा। युवती ने एक के बाद एक कर उसे जूते और थप्पड़ मारे। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस जगह ये घटना हुई उससे 20 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है और पुलिस वाले बाहर बैठे रहते हैं लेकिन इतना शोर गुल होने का पुलिस को कैसे पता नहीं चला।
पुलिस विभाग पर्यटक स्थलों समेत तीर्थनगरी में पुख्ता फोर्स तैनात होने का दावा कर रही है ताकि कोई पर्यटक और बाहर से आने वाले लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जा सके, लेकिन इतनी बड़ी घटना का पुलिस को पता ना चलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


