उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा , अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार , दो लोगों की मौत
- धारचूला के रांथी में आल्टो कार खाई में गिरी ,दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच यहां सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला से दुखद खबर सामने आई है। धारचूला के राथीं में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक धारचूला से जुम्मा जा रही एक आल्टो कार खाई में जा गिरी कार में दो लोग सवार थे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी कार सवार दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल लाया गया अस्पताल में जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक रांंथी के पास यह हादसा हुआ जिसमें चालक जितेंद्र धामी (26) समेत कार सवार नरेंद्र सिंह (25) की मौत हो गई है दोनों कार सवार जुम्मा गांव के रहने वाले थे कार धारचूला से जुम्मा जा रही थी रांंथी रोड में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई दोनों शवों का धारचूला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


