उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा , स्कूल की बस पेड़ से टकराई ,दो बच्चों की मौत
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चलाया राहत बचाव कार्य
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सोमवार की सुबह दुखद हादसे की खबर सामने आई है ,विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी शिक्षण संस्थान के बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बाड़वाला स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बस वन विभाग के चेकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर से पेड़ से टकरा गई। जिसकी वजह से बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बस में छात्र छात्राएं बैठे हुए थे। बस में सवार दो बच्चों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जिन्हें ग्रामीणों व पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस के हादसे की चपेट में आने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां तक आए। बच्चों की चीख पुकार से भी घटनास्थल पर खासी भीड़ लग गई। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर