उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत
उधम सिंह नगर।(US Nagar)। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत केलाखेड़ा से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां दो बच्चों की पानी के गड्ढे में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक ईंट भट्टे के बाहर बने पानी के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूब कर मौत हो गई। इन किशोरों के साथ नहाने गए अन्य किशोरों ने गांव में दोनों के डूबने की सूचना पहुंचाई जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों किशोरों के शवों को बाहर निकाला। मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। सीओ वंदना वर्मा तथा केलाखेड़ा एसओ बीसी जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है
पुलिस के मुताबिक नगर पंचायत केलाखेड़ा के गांव भौवानगला निवासी 15 वर्षीय फैजान पुत्र नूर अहमद, 11 वर्षीय फरमान पुत्र इस्लाम नवी अपने साथी बिलाल, अलफैज और साहिल के साथ गांव के ही एक ईट भट्टा में बने पानी के गड्ढे मैं नहाने गए थे।
नहाने के दौरान फैजान तथा फरमान गहरे पानी की ओर चले गये जिस कारण वह दोनों पानी में डूब गए तथा इन की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों किशोरों की मौत होने की सूचना साथियों ने ग्रामीणों को दी जिस पर मृतकों के परिजन तथा अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इन लोगों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला तथा इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद सीओ वंदना वर्मा, केलाखेड़ा चौकी प्रभारी बीसी जोशी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे इन लोगों ने शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। वही किशोरों की मौत से परिजनों में गहरा आक्रोश है तथा ग्रामीण भी गमजदा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


