उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक हादसा , नदी में गिरी कार ,एक की मौत -एक घायल

- पुलिस और एसएसबी के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल और मृतक के शव को खाई से निकाला
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद हादसे की खबर सामने आई है
पिथौरागढ़ जिले में टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे पर एलागाड़ रागुती नाले के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर काली नदी किनारे जा गिरा। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसएसपी के जवानों ने रेस के अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक पिकअप वाहन तवाघाट से धारचूला की ओर आ रहा था। सुबह साढ़े पांच बजे एलागाड़ के निकट रागुती नाले के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई से होकर काली नदी किनारे जा गिरा। वाहन में सवार मदन सिंह बिष्ट 46 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी दर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार प्रेम सिंह 35 वर्ष पुत्र चंचल सिंह निवासी गलाती तोक गडार घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर धारचूला से एसओ कुंवर सिंह रावत, एसआई कृष्ण सिंह गुंज्याल और एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। और रेस्क्यूऑपरेशन चलाकर घायल और मृतक के शव को खाई से निकाला गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें