Uttarakhand: ततैया के हमले में चार वर्षीय बच्चे की मौत
Death due to wasp attack , Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दुखद खबर है, यहां मांडिया गांव में स्कूल से वापिस लौटते समय दो भाई-बहन पर ततैयों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर दोनों घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने 4 वर्षीय रिहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि 12 वर्षीय रिया की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मांडिया गांव का निवासी राजकुमार अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ कर गए थे। वहीं, स्कूल में छुट्टी के बाद रोजाना की तरह दोनों भाई बहन घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच स्कूल के समीप एक पेड़ पर लगा ततैयों का छत्ता किसी के द्वारा छेड़ने पर हिल गया। इस दौरान वहां से निकल रहे भाई-बहन पर ततैयों ने जमकर हमला कर दिया। इसके साथ ही दोनों बच्चों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इस घटना में दोनों बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने बच्चों के घायल होने की सूचना उनके परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने कहा कि दोनों बच्चों को पिता के द्वारा स्कूल में छोड़ा गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय यह घटना हुई है। वहीं इस घटना से परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


