Uttarakhand: मेले से लौट रही महिला के साथ गैंगरेप मामले में देवर सहित चार आरोपी गिरफ्तार
सरस मेला देखकर लौट रही महिला के साथ 22 फरवरी की रात हुई थी वारदात
Udham Singh Nagar News- सरस मेले से लौटते समय महिला से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने महिला के देवर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय गणपति ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि बीती 22 फरवरी की रात लगभग 9 बजे, पीड़िता अपने देवर करन के साथ गांधी पार्क में आयोजित ‘सरस मेले’ से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान मोदी मैदान के पास करन के तीन परिचित युवक राजा रस्तोगी, विशाल और अभय सक्सेना उर्फ चाईना दो मोटरसाइकिलों से वहां पहुंचे।
आरोपी चाईना, करन और पीड़िता को बाइक पर बैठाकर ठंडी सड़क स्थित 15 एकड़ मैदान में ले गया। वहां पीछे-पीछे विशाल और राजा रस्तोगी भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, सुनसान स्थान पर सबसे पहले अभय सक्सेना उर्फ चाईना ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद राजा रस्तोगी ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शर्मनाक बात यह रही कि पीड़िता का सगा देवर करन और उसका साथी विशाल मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस हैवानियत को रोकने के बजाय आरोपियों का साथ दिया। आरोप है कि इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बनाया गया। घटना के बाद पीड़िता ने 24 फरवरी को कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल धारा 351(3), 70(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मामूल हो कि मामले के एक आरोपी अभय सक्सेना ने बुधवार को धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जहर खा लिया था। जब उसकी हालत बिगड़ी तो यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने उससे पूछताछ कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी ने इसकी सूचना यूएस नगर की पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस नगीना पहुंची और उसे हिरासत में लेकर रुद्रपुर ले आई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


