Uttarakhand : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सड़क हादसे में घायल
देर रात अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

Haldwani News: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काशीपुर के अस्पताल केवीआर में भर्ती कराया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है।
इस घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे। देर रात करीब 12.05 बजे बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लोडर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।
इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए है सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे।
सीओ भंडारी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि रात तीन बजे वो तमाम टेस्ट कराकर अपने होटल की तरफ चले गये। पूर्व सीएम के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही काशीपुर, बाजपुर और आसपास के कांग्रेसी नेता भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत आराम के लिए एक होटल में चले गए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन