उत्तराखंड- यहां बाघ के हमले में वन कर्मी घायल
रामनगर- क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ते जा रही हैं , विगत दिवस गुलदार ने हमला कर महिला को घायल कर दिया था वहीं आज बाघ के द्वारा वन कर्मी को घायल किए जाने का समाचार मिला है।
विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क की झिरना रेंज में गश्त करने के दौरान अचानक एक बाघ ने एक वन कर्मी पर हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया। घटना के बाद वहाँ हड़कंप मच गया।
घटना के बाद घायल वन कर्मी के साथ मौजूद अन्य वन कर्मियों ने शोर मचाकर घायल वन कर्मी को बाघ के चुंगल से छुड़ाकर उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी सूचना मिलने के बाद इलाके की रेंजर संचिता वर्मा अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने घायल वन कर्मी हाल जाना।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह प्रातः माधुबाला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी मानक चंद जो कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में संविदा के पद पर तैनात है, गश्त के दौरान अचानक गश्त के दौरान बाघ ने हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया जिसके बाद वन कर्मियों में दहशत बनी हुई है तो वहीं घटना के बाद बाघ की मॉनिटरिंग के लिए वन कर्मियों की गस्ती भी शुरू कर दी गई है वहीं घायल वन कर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
- इसे भी पढ़ें–
- गुलदार के हमले में महिला घायल
रामनगर – गढ़वाल से लेकर कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी अब वन्य जीव ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है यहां तक वन्यजीवों के शिकार हो रहे लोगों की संख्या अब दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ताजा मामला मंगलवार की दोपहर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज के समीप का है यहां बिजनौर से सटे क्षेत्र की रहने वाली लक्ष्मी देवी अपने खेत में बंदरों को भगा रही थी। इसी बीच अचानक एक गुलदार ने खेत में आकर महिला पर हमला बोलते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया।
महिला के शोर मचाने पर आसपास में कुछ महिलाएं लकड़ी काट रही थी जो महिला की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने शोर मचाया तो गुलदार लक्ष्मी देवी को लहूलुहान कर जंगल की ओर भाग गया। वहीं ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद इलाके में दहशत बनी हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें