उत्तराखंड रोजगार समाचार: इस बैंक ने 100 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती , ऐसे करें आवेदन
- स्पेशल ऑफिसर आईटी के 15 पद, स्पेशल ऑफिसर लॉ के दो, क्लर्क और कैशियर के 75 और टाइपिस्ट के आठ पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
हल्द्वानी। उत्तराखंड के युवाओं के लिए बैंक में नौकरी के लिए अच्छा मौका है। अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ।
अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक ने 100 रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
बैंक के महाप्रबंधक पीसी तिवारी ने बताया कि स्पेशल ऑफिसर आईटी के 15 पद, स्पेशल ऑफिसर लॉ के दो, क्लर्क और कैशियर के 75 और टाइपिस्ट के आठ पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार अल्मोड़ा, हल्द्वानी, देहरादून और रुड़की केंद्र पर परीक्षा दे सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी बैंक की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


