उत्तराखंड रोजगार समाचार: वन आरक्षी के 894 रिक्त पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ की तिथि:-24.08.2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:-07.10.2021
परीक्षा शुल्क नैट बैंकिंग / डेबिट कार्ड द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि:-09.10.2021
लिखित परीक्षा / शारीरिक दक्षता परीक्षा का अनुमानित समय:-माह दिसम्बर, 2021

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूके एसएसएसएससी समूह ग श्रेणी में वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए 894 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आन लाइन आवेदन 24 अगस्त से 7 अक्टूबर के मध्य कभी भी किए जा सकते हैं।
आयोग की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी आवेदन पत्र को भरने से पूर्व आवेदक को अपना ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इस पंजीकरण के लिए आवेदक सीएसएसी यानि सामुदायिक सेवा केंद्रों की भी मदद ले सकते हैं। जिसके उपरांत ही अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर सकेंगे। ओटीआर के उपरांत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने में सुगमता होगी। इस विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 24 अगस्त से प्रारंभ होगी और 7 अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड द्वारा जमा करने की सुविधा होगी और इसके अंतिम तिथि 9 अक्टूबर रखी गई है। शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा इसी वर्ष दिसंबर महीने में आहूत की जा सकती हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


