उत्तराखंड: राजस्थान से आए एक बुजुर्ग गंगा में डूबे , एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
देहरादून। यहां ऋषिकेश के थाना लक्ष्मण झूला अंतर्गत परमार्थ घाट पर आज सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है फिलहाल लापता बुजुर्ग का कहीं पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज थाना लक्ष्मणझूला द्वारा ,परमार्थ घाट पर सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति की बहने की सूचना से एस.डी.आर.एफ को सूचित कराया गया।
उक्त सूचना पर एस.डी.आर.एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च आपरेशन शुरू किया गया।
एस.डी.आर.एफ टीम द्वारा परमार्थ घाट से पशुलोक जलाशय तक सभी सम्भावित स्थानों पर डाइविंग, व राफ्ट द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया ।परन्तु, डुबे हुए व्यक्ति का अभी तक कुछ पता नही लग पाया है।

लापता व्यक्ति का विवरण :-
हंशराज खुराना उम्र 80 वर्ष
निवासी. आदर्श नगर ,जयपुर राजस्थान
एस.डी.आर.एफ टीम का विवरण* :-
1) हेड कॉन्स्टेबल सुरेश बहुगुणा,
2) आरक्षी अनूप रावत,
3) आरक्षी शिवम,
4) आरक्षी पंकज
5) आरक्षी सुमित तोमर


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


