Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- दीपोत्सव 2022 , सीएम धामी ने 51000 दीपो की श्रंखला की प्रज्ज्वलित
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उत्तराखंड- दीपोत्सव 2022 , सीएम धामी ने 51000 दीपो की श्रंखला की प्रज्ज्वलित

Mohan Chandra Joshi October 22, 2022
ख़बर शेयर करें -

  • मुख्यमंत्री ने काशीपुर में द्वितीय भव्य दीपोत्सव – 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान द्रोणसागर परिसर में कुल 51,000 दीपो की श्रृंखला प्रज्ज्वलित की गई।

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को द्रोणसागर, काशीपुर में हिन्दू राष्ट्र शक्ति द्वारा आयोजित द्वितीय भव्य दीपोत्सव – 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वस्ति वाचन के साथ भगवान श्री राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण का तिलक किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अन्धकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक दीप जलाए, इस दौरान द्रोणासागर परिसर में कुल 51,000 दीपो की श्रंखला प्रज्ज्वलित की गई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की चेतना के प्राण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरणों में मेरा दंडवत प्रणाम, उन्होंने कहा भगवान राम वो प्रकाश पुंज हैं जिसकी ओजस्वी किरणें भारत की महान, सनातन संस्कृति को सदियों से अनुप्राणित करती आ रही हैं। भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए एक मार्गदर्शिका है, उनकी पुण्यगाथा मानवीय मूल्यों और आदर्शों से ओतप्रोत है। ये सभी गुण भगवान श्रीराम के नाम को प्रतिबिंबित करते हैं। उन्होंने कहा भगवान राम के जीवन का प्रत्येक पक्ष हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत है जो हमे हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन करते रहने की सीख देता है, उनके जीवन के प्रत्येक घटनाक्रम में मानवीय आदर्श की पराकाष्ठा देखने को मिलती है यही कारण है कि सदियां बीत जाने के बाद भी भगवान श्रीराम की पावन जीवन गाथा संपूर्ण मानवजाति को प्रेरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से भगवान राम के जीवन को दृष्टांत मानकर उनके बताए मार्ग पर चलने का यथासंभव प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की काशीपुर के प्रबुद्ध जनों ने यह भव्य और दिव्य दीपोत्सव आयोजित किया है, यहां अयोध्या के लघु स्वरूप को जीवंत कर दिया है। उन्होंने कहा यह दीपोत्सव हमारी सनातन संस्कृति की श्रेष्ठता को दिखाता है। साथ ही इस तरह के आयोजन से हमारे गांव-देहात की अर्थव्यवस्था का भी सशक्तिकरण होता है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी संस्कृति को उजागर किए जाने का कार्य चल रहा है, सनातन धर्म की रक्षा एवं उसका प्रचार प्रसार देश के साथ पूरे विश्व में हो रहा है। कई दशकों से लंबित आज भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनने जा रहा है। उन्होंने कहा की आपदा के बाद केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है, संपूर्ण परिसर में सरस्वती घाट, आस्था पथ, ध्यान केंद्र, एवं व्यापारियों के लिए कॉम्प्लेक्स जैसी विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे 2023 के अंत तक कर पुरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा बद्रीनाथ धाम के भव्य निर्माण हेतु मास्टर प्लान बनाया गया है जिसके लिए तेज गति से कार्य शुरू हो गया है, इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य हुआ है, उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाकाल मंदिर का भव्य रूप देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माणा गांव में ₹ 3400 करोड़ रूपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमे से प्रमुख थी गौरीकुंड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब दो नई रोपवे परियोजना, उन्होंने कहा हेमकुंड तक रोपवे पहुंचने से हमारे सभी श्रद्धालुगण आसानी से उनके दर्शन कर पाएंगे, वोकल फॉर लोकल का जो मंत्र आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने दिया है, उसी के अनुरूप माणा की धरती से प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया कि जहां भी घूमने जाएं अपने यात्रा खर्च का कम से कम 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें। उन्होंने कहा की इस आह्वान को देश निश्चित तौर पर निभाएगा एवं इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि माणा गांव को मेरे द्वारा अंतिम नहीं अपितु देश का पहला गांव बताकर संबोधित किया गया, तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में सीमा में बसे प्रत्येक गांव को देश का पहला गांव बताया एवं उन्होंने कहा देश का विकास इन गांवों के विकास से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें उत्तराखंड राज्य को 25वे वर्ष पर संस्कृति, पर्यटन रोजगार कृषि बागवानी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी विभागों को अगले 10 वर्षो के विकास कार्यो का रोडमैप तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा हम सभी अपनी सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए उत्तराखंड के साथ देश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

इस दौरान कैलाश चन्द्र गहतोड़ी ( अध्यक्ष वन विकास निगम) , विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, दीपक बाली, मुकेश कुमार, मेयर श्रीमती उषा चौधरी , भाजपा महामंत्री खिलेंदर चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- दीपोत्सव 2022 देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम धामी ने 51000 दीपो की श्रंखला की प्रज्ज्वलित सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
उत्तराखंड पुलिस के शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद शर्मा की फाइल फोटो। ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
उत्तराखंड में बारिश और बादलों का मौसम। Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में अपराध स्थल और पुलिस जांच को दर्शाता दृश्य। रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
हल्द्वानी में नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते सांसद अजय भट्ट सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
बैठक में अधिकारियों के साथ समीक्षा करते आयुक्त दीपक रावत कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

  • उत्तराखंड पुलिस के शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद शर्मा की फाइल फोटो। ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

  • उत्तराखंड में बारिश और बादलों का मौसम। Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट

  • प्रतीकात्मक तस्वीर में अपराध स्थल और पुलिस जांच को दर्शाता दृश्य। रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल

  • हल्द्वानी में नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते सांसद अजय भट्ट सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राजनीति

    सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (611)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,531)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,403)
  • खेल (355)
  • चंपावत (955)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (637)
  • देहरादून (10,746)
  • नैनीताल (6,326)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,037)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (494)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (882)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात