Uttarakhand Crime: नौकरी दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल
होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया, ढाई साल बाद खुला मामला—आरोपी पर केस दर्ज, पुलिस जांच तेज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से खुली परतें, परिवार ने न्याय की लगाई गुहार
Udham Singh Nagar Crime News- उधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता के भाई के अनुसार, यह मामला करीब ढाई वर्ष पुराना है। उस समय उसकी बहन एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान गांव गोरु निवासी दीप सिंह नामक युवक उस पर बुरी नजर रखता था और लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान करता था। परिवार ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी की हरकतें बढ़ती चली गईं।
तहरीर में बताया गया है कि आरोपी ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इंटरव्यू के बहाने बाजपुर के हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दीप सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


