उत्तराखंड: राज्य में 13 जुलाई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
देहरादून: उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि सरकार ने 13 जुलाई सुबह छह बजे तक बढाई। शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी। उन्होंने बताया की कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए है, जो वर्तमान में लागू हैं।
गौरतलब है कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जरूर आई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। वैज्ञानिकों द्वारा कोराना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। सरकार के लिए प्रदेश वासियों की सुरक्षा सर्वप्रथम है।
इसे दृष्टिगत रखते हुए सरकार कोविड कर्फ्यू को हफ्तेभर आगे बढ़ा दिया है। यानी अब 13 जुलाई सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। इसमें शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए है, जो वर्तमान में लागू हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


