Uttarakhand: कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है।
उपरोक्त सूची जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज राजेश कुमार, बागेश्वर कवित जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुल्दीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा, दुगड्डा धना बिष्ट, जोशीमठ देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिश्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गोचर संदीप नेगी, थराली सुनीता रावत, उत्तरकाशी दिनेश गौड, चिन्यालीसौड दर्शन लाल
, बडकोट विजयपाल सिंह रावत, नैनीताल सरस्वती खेतवाल, भवाली पंकज कुमार आर्य, रूद्रप्रयाग दीपक भंडारी, नगर पंचायत नानकमत्ता मनोज कुमार, शक्ति फार्म राखी विश्वास, गुलर भेाज किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी मोहम्मद रफी, बेरीनाग हेमा पंत, मुनस्यारी मनोहर टोलिया, स्वागस्श्रम जोंक बिन्दिया अग्रवाल, गरूड भावना वर्मा, कपकोट धना बिष्ट, सतपुली जितेन्द्र चोहान, थलीसैण वीरा देवी, घनसाली शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला ममता पंवार, पीपलकोटी जयंती राणा, पोखरी समुन्दरा देवी, घाट मीना रौतेला, नन्द प्रयाग पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरेाला बिहारी लाल शाह, नौगाव विपिन कुमार, भीमताल सीमा टम्टा, कालाढूंगी भावना सती, तिलवाडा सीमा देवी, गुप्तकाशी बीना देवी, अगस्त्यमनि राजेन्द्र गोस्वामी, उखीमठ रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी संगठन द्वारा निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द अगली सूची जारी की जायेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें