Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण के शुभारंभ के साथ राज्य सरकार ने एकल, विधवा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाओं और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया। योजना के तहत 488 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 2.76 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का फोकस स्पष्ट होता है।
Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ कर 488 महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि वितरित की।

ख़बर शेयर करें -

CM पुष्कर सिंह धामी ने 212 नई लाभार्थियों को पहली किश्त और 276 महिलाओं को दूसरी किश्त जारी की, DBT के माध्यम से कुल 2.76 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे खातों में हस्तांतरित

देहरादून, 22 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 212 नई महिला लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 55 लाख 40 हजार रुपये तथा योजना के प्रथम चरण की 276 महिला लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के रूप में 1 करोड़ 20 लाख 76 हजार 875 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस प्रकार आज कुल 488 महिला लाभार्थियों को 2 करोड़ 76 लाख 16 हजार 875 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के प्रथम चरण में 10 फरवरी 2026 को 484 महिला लाभार्थियों को 03 करोड़ 45 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी मातृशक्ति होती है। जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त बनता है। उत्तराखण्ड की माताएं और बहनें परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं। राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक महिला को सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: तीन दिन भारी बारिश, 17 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट; IMD का ताजा अपडेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्देश्य एकल, निराश्रित, विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं के साथ-साथ एसिड अटैक पीड़िताओं, अन्य आपराधिक घटनाओं से प्रभावित महिलाओं तथा ट्रांसजेंडर को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को उनके निवास स्थान अथवा स्थानीय क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये तक की परियोजना स्वीकृत की जाती है, जिसमें 75 प्रतिशत तक अनुदान राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मानपूर्वक अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। महिला आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी अभियान तथा तीन तलाक जैसी कुप्रथा की समाप्ति जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी प्रदान की है। राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day: CM धामी ने परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, विकसित उत्तराखंड के संकल्प के साथ की 7 बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव योजना, मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना तथा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ा जा रहा है। राज्य सरकार 15 हजार से अधिक महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों एवं लखपति दीदियों को इन्क्यूबेशन सुविधा उपलब्ध करा रही है। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की लगभग 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। 7 हजार से अधिक ग्राम संगठन तथा 500 से अधिक क्लस्टर संगठन महिलाओं के सामूहिक नेतृत्व को सशक्त बना रहे हैं। वहीं, 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। राज्य सरकार महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन के लिए भी सुदृढ़ व्यवस्था विकसित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। साथ ही, समान नागरिक संहिता लागू कर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें समान न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना प्रदेश की हजारों महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: राहगीरों को बेल्ट लहराकर डराने वाले चार युवक गिरफ्तार, SSP का कड़ा एक्शन

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना प्रदेश की एकल महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता, सम्मान और आत्मविश्वास का नया अध्याय लिख रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को सहायता की पात्र नहीं, बल्कि विकास की साझेदार मानते हुए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। योजना के माध्यम से एकल महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, विपणन और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने लाभार्थी महिलाओं से इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की लाभार्थी महिलाओं ने राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास चन्द्रेश कुमार, निदेशक बंशीलाल राणा एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DBTTransfer #Dehradun #PushkarSinghDhami #SelfEmployment #UttarakhandNews #WomenEmpowerment

Related Stories

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान छाता लेकर जाती महिलाएं Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
लालकुआं में सांसद अजय भट्ट स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का लोकार्पण करते हुए Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
रुद्रपुर में सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
चमोली की निर्माणाधीन टनल में लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल दौरे पर रहेंगे। Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान छाता लेकर जाती महिलाएं Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह

  • लालकुआं में सांसद अजय भट्ट स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का लोकार्पण करते हुए Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण

  • रुद्रपुर में सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

  • चमोली की निर्माणाधीन टनल में लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,144)
  • उधमसिंह नगर (1,318)
  • क्राइम (3,470)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (446)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (700)
  • देहरादून (11,069)
  • नैनीताल (6,461)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,143)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज