उत्तराखंड- सीएम धामी का दिल्ली दौरा , हो सकता है यह अहम फैसला
- धामी का दोबारा मुख्यमंत्री बनना माना जा रहा है लगभग तय
देहरादून। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर ,सूत्रों के हवाले से सबसे बड़ी खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जाएंगे दिल्ली ,दिल्ली में पार्टी आलाकमान से करेंगे मुलाकात माना जा रहा है पुष्कर सिंह धामी को पार्टी आलाकमान हार के बावजूद मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रही है ऐसे में पुष्कर सिंह धामी पार्टी आलाकमान से निर्देश लेने दिल्ली जाएंगे।
आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भले ही अपनी विधानसभा सीट में हार का मुंह देखना पड़ा हो लेकिन धामी ने विधानसभा चुनाव में जगह जगह जाकर पार्टी के लिए माहौल बनाने का काम किया एस एम एस सूत्र बताते हैं कि दिल्ली आलाकमान यह मैसेज देना चाहती है की पार्टी अपने सीएम को नहीं अकेला नहीं छोड़ेगी ऐसे में माना जा रहा है कल पुष्कर सिंह धामी को पार्टी आलाकमान बता सकता है कि उन्हें फिर से सीएम बनाया जाएगा।
हालांकि औपचारिक घोषणा दिल्ली से पर्यवेक्षकों के आने के बाद ही की जाएगी हालांकि सीएम की रेस में कहीं और नेता भी हैं लेकिन हार के बावजूद पुष्कर सिंह धामी सब पर भारी नजर आ रहे हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


