Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत , देखें तस्वीरें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत , देखें तस्वीरें

Mohan Chandra Joshi June 4, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • उपचुनाव की विजय देगी प्रदेश के विकास की प्रेरणा।
  • बड़ी जीत, बड़ी जिम्मेदारी की भी प्रतीक।
  • उनका हर पल जनता की सेवा के लिये समर्पितः मुख्यमंत्री।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पंतनगर से स्टेट प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आए तथा वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा परेड ग्राउण्ड पहुंचे।

परेड ग्रांउण्ड में हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा भव्य रूप से किया गया स्वागत भी ऐतिहासिक रहा। परेड ग्राउण्ड से मुख्यमंत्री खुले वाहन में सवार होकर भारी जन समूह के साथ बलबीर रोड़ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस पूरे रास्ते सर्वे चौक, ई.सी रोड़, आराघर चौक आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिये मौजूद रहे। इस रोड शो में मुख्यमंत्री के जयकार के साथ भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनता साथ चलती रही।

इस खुले वाहन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक एवं भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा तथा अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री के साथ रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डा0 धन सिंह रावत, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, श्री नरेश बंसल, मनोनीत राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव में सहयोग के लिये सभी का व्यक्तिगत रूप से आभार जताते हुए प्रदेशवासियों के साथ ही विशेष रूप से चंपावत की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा जनता के विश्वास एवं भरोसे पर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत उपचुनाव की बड़ी जीत ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी दी है। उनका हर पल प्रदेश की जनता की सेवा के लिये समर्पित है। राज्य वासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का उनका सतत् प्रयास रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता ने प्रदेश में एक दल की दुबारा सरकार न बनाने के मिथक को तोड़ा है। इसके लिये भी वे प्रदेश की जनता के आभारी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सबकी भावनायें जुड़ी थी। यह हम सबका सामूहिक चुनाव था, जिसमें सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि सैनिक पुत्र होने तथा साधारण परिवेश में पला बढ़ा होने के नाते वे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से परिचित है। हर क्षेत्र का पूरे मनोयोग एवं समर्पित भाव से जन अपेक्षाओं के अनुरूप समग्र विकास ही उनका लक्ष्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड 2025 तक देश के अग्रणी एवं श्रेष्ठ राज्य के रूप में पहचान बनाये, यह उनका प्रयास रहेगा। अपने अथक प्रयासों और परिश्रम के साथ सबके सहयोग से हम इस दिशा में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने के बाद प्रदेश के चार धामों में भारी संख्या में तीर्थयात्री एवं पर्यटक आ रहे है। सबकी यात्रा सुखद, सुगम एवं सुरक्षित हो इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। किसी भी तरह की असुविधां श्रद्धालुओं को न हो इसके लिए अधिकारियों को कारगर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव सर्वविदित है। उनके कुशल नेतृत्व में देश का मान सम्मान देश व दुनिया में बढ़ा है। आज देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन ने उन्हें इतना सौभाग्यशाली बनाया कि आज वह समस्त उत्तराखण्ड के स्नेह व आशीर्वाद का पात्र बने है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने कोरोना महामारी में देशवासियों को कोरोना टीकाकरण के साथ ही निःशुल्क खाद्यान उपलब्ध कराने का कार्य किया जिससे 80 करोड़ लोगों को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय राज्य के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के सपनों को पूर्ण करने में भी प्रेरणादायी बनेगा। उन्होंने कहा कि चंपावत विधानसभा का यह उपचुनाव उत्तराखण्ड निर्माण के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की आशाओं को पूर्ण करने, प्रदेश की सम्मानित जनता के हर स्वप्न को सच करने व प्रगति का स्वर्णिम अध्याय लिखे जाने के लक्ष्य को पूर्ण करने की प्रेरणा प्रदान करने वाला भी बनेगा।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत देखें तस्वीरें देवभूमि उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश के बीच सड़क पर तेज वर्षा और बादलों का दृश्य। Uttarakhand Weather: वीकेंड पर जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: वीकेंड पर जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का रेस्क्यू करती एसडीआरएफ टीम। Dehradun News: स्कूटी समेत 50 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: स्कूटी समेत 50 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
अल्मोड़ा में युवक की हत्या की वारदात का प्रतीकात्मक फोटो। Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर तालाब में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद करती SDRF की टीम। Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बाद बरामद सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी। Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसूनी बारिश के बीच सड़क पर तेज वर्षा और बादलों का दृश्य। Uttarakhand Weather: वीकेंड पर जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: वीकेंड पर जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का रेस्क्यू करती एसडीआरएफ टीम। Dehradun News: स्कूटी समेत 50 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: स्कूटी समेत 50 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

  • अल्मोड़ा में युवक की हत्या की वारदात का प्रतीकात्मक फोटो। Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला

  • हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर तालाब में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद करती SDRF की टीम। Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

  • हल्द्वानी पुलिस द्वारा दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बाद बरामद सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (617)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,730)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,425)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (660)
  • देहरादून (10,848)
  • नैनीताल (6,373)
  • पर्यटन (211)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (150)
  • मौसम (1,071)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (892)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: वीकेंड पर जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: वीकेंड पर जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Dehradun News: स्कूटी समेत 50 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू Dehradun News: स्कूटी समेत 50 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार