उत्तराखंड- सीएम धामी ने किया लोहियाहेड पावर हाउस का निरीक्षण ,दिए यह निर्देश
- पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के दिये निर्देश।
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं खटीमा स्थित लोहिया हेड पावर हाउस का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन आदि की स्थिति का जायजा लिया तथा कार्यरत कार्मिकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जोकि दुर्लभ ईंधन संसाधनों की बचत करता है और प्रदूषण रहित होने के कारण पर्यावरण अनुकूल। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को दिये। निरीक्षण के दौरान पावर हाउस के अभियंताओं ने विद्युत उत्पादन, प्रचालन तथा अनुरक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


