Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- सीएम धामी ने रुद्रपुर में फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उत्तराखंड- सीएम धामी ने रुद्रपुर में फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

Mohan Chandra Joshi October 2, 2021
ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उन्होने गांधी पार्क में आज रूद्रपुर में मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित करते हुए उत्तराखण्ड का सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होने राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पूर्व प्रदेश की उन्नति व खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होने हनुमान चालीसा के उच्चारण के साथ बटन दबाकर 191 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया। तदोपरान्त राष्ट्रगान के पश्चात तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरे गांधी पार्क का माहौल देश भक्ती में सरोबर हुआ। कार्यक्रम स्थल पर मा0 मुख्यमंत्री ने आॅलम्पिक 2021 में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार, आईएएस की परीक्षा में पूरे देश में 38वें स्थान प्राप्त करने वाली वरूणा अग्रवाल, वन्देमातरम ग्रुप के संयोजक संजय आर्या व कोरोना काल में जनसेवा करने वाले राधास्वामी सत्संग ब्यास रूद्रपुर के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होने इस अवसर पर महात्मा गांधी, इन्दिरा गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं0 दीनदयाल उपाध्याय महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी दर्शन लाल, दलवीर व सेवा सिंह को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होने जनसभा को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि सरकार का प्रत्येक क्षण प्रदेश की जनता के लिए समर्पित है, सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि प्रत्येक जनता जो अन्तिम छोर तक विकास पहंुच सके ताकि उन लोगो तक भारत सरकार व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि सरकार लगातार विद्युत, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व लोगों की समस्याओं के सामाधान के लिए कार्य कर रही है।

उन्होने कहा कि सरकार द्वारा बंगाली समुदाय कि लिए उनके प्रमाण-पत्रों में पूर्वी पाकिस्तानी या बांग्लादेशी शब्द को हटाने, नजूल भूमि पर जनता को मलिकाना हक देने का कार्य प्रारम्भ, किसानों के गन्ने का पूर्ण भुगतान आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि जनपद में धान खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु लगभग 200 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि बाजपुर मे 20 गांव के कई वर्षों पुराने मामलों का निस्तारण कर 5800 परिवारों को मालिकाना हक देने का कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत प्रदेश में 24000 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है व बेरोजगारों के लिए नौकरिया हेतु आवेदन फार्म को निशुल्क कर दिया गया है। उन्होने कहा कि समूह ख और ग में एक वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गयी है ताकि कोरोना काल में जो लोग फार्म भरने से वंछित रह गये है उन्हे अवसर मिल सके व लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी ताकि वे आगे की तैयारी बिना किसी व्यवधान के पूर्ण कर सके। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधानों के मानदेय को 1500 से बढ़ाकर 3500 किया जायेगा जिस पर सरकार जल्द ही फैसला लेगी। उन्होने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने के लिए लगातार राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूह की महिलाओं के उत्थान के लिए 119 करोड़ का पैकेज राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। उन्होने कहा कि जिन लोगो का रोजगार कोरोना काल में प्रभावित हुई है सरकार उन सभी वर्गों का आर्थिक सहायता के रूप में सहयोग कर रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उद्योंगों का विकसित होना बहुत जरूरी है जिसके लिए सरकार अगले तीन महीने में उद्योंगों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होने कहा कि उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय बेराजगारों रोजगार मिले इसके लिए प्राविधान लाया जायेगा जिसे सख्ती से लागू किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी एयरपोर्ट को हवाई सेवाओं से जोड़ा जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है जो आज से पहले किसी अन्य प्रधानमंत्री के कार्यकाल में नही हुआ है, जैसे आॅल वेदर रोड के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ना, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगो को लाभान्वित करना, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर को शुद्ध जल देना। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड से अत्यधिक लगाव है, वे निरन्तर उत्तराखण्ड का चहुमंुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार की हर सम्भव सहायता कर रहे है। उन्होने कहा कि आज हमारी सीमाऐं पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उन्होने कहा कि रूद्रपुर के ईएसआईसी अस्पताल का राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा शीघ्र ही संचालन किया जायेगा जिसमें सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जायेगी। उन्होने कहा कि जिस तरह से हमारे देश के प्रधानमंत्री निरन्तर नई-2 विकास के क्षेत्र में नये आयाम गढ़ रहे है उसी प्रकार उन्ही के पदचिन्हों पर प्रदेश की सरकार भी उत्तराखण्ड को सम्पूर्ण देश में सबसे बेहतर प्रदेश बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड को विश्व में सांस्कृतिक व आध्यात्मिक प्रदेश के रूप में विकसित की जायेगी। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हिकरण के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है व राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को भी सरकार द्वारा पेंशन दी जायेगी।
इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री मा0 अजय भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है जो हमे आत्मसात करने वाला मुख्यमंत्री मिला है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है, आज देश की सीमाऐं पूरी तरह से सुरक्षित है। जिस तरह से आज देश मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कर रहा है उसी प्रकार उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में निरन्तर विकास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केन्द्रीय पर्यटन व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि आज रूद्रपुर के लिए एक बड़ा दिन है जो आज यहां पर ओजस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व केन्द्रीय पर्यटन व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के कर कमलों से उत्तराखण्ड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल, ब्लाॅक प्रमुख ममता जल्होत्रा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, डीआईजी निलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, जनप्रतिनिधि विकस शर्मा, भारत भूषण चुघ, सुरेश कोली, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय, बाबा शिवानन्द महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh nagar Udham Singh Nagar News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड- सीएम धामी ने रुद्रपुर में फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वीकेंड पर बारिश और बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
देहरादून के निजी स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर कार पलटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया। Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वीकेंड पर बारिश और बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • देहरादून के निजी स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत

  • हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर कार पलटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

  • देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

  • सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,876)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,561)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (758)
  • देहरादून (11,438)
  • नैनीताल (6,618)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,236)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी