Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand – सीएम धामी ने चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में आपदा पीड़ितों से की मुलाकात , हर संभव मदद का दिया भरोसा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand – सीएम धामी ने चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में आपदा पीड़ितों से की मुलाकात , हर संभव मदद का दिया भरोसा

Mohan Chandra Joshi September 20, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। आपदा में हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुक़सान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से नुकसान एवं राहत कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से भेंट कर कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावितों की साथ खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-जीवन को जल्द सामान्य करने के लिए राहत एवं बुनियादी सुविधाओं की बहाली के कार्यों को पूरी क्षमता व तत्परता से संचालित करने में निरंतर जुटे रहें। प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की सुचारू आपूर्ति और सभी क्षेत्रों तक सड़क संपर्क बहाल करने के काम को प्राथकिता से पूरा किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य

इस दौरान जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने आपदा से हुए नुकसान तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक 12 घायल व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है, जिनमें से 01 घायल व्यक्ति को एम्स ऋषिकेश तथा 11 घायलों को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेजा गया। कुंतरी लगा फाली, सरपाणी, धुर्मा, सेरा एवं मोख में लगभग 45 भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा 15 गौशालाएं भी नष्ट हुई हैं, वहीं इन क्षेत्रों में 08 पशु मृत एवं 40 पशु लापता बताए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में विस्तृत सर्वेक्षण का कार्य गतिमान है। प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री, आश्रय, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम चमोली आर.के.पाण्डेय सहित जनपद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया रुद्रप्रयाग जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

आपदा पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को चाक – चौबंद बनाने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित बसुकेदार क्षेत्र के तालजामण, डूंगर, बड़ेथ, जौला, कमद, उछोला, छैनागाड़, पटुय आदि गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला पंचायत सभागार, रुद्रप्रयाग में बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति और श्री केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मानसून काल में समूचे प्रदेश ने आपदा के कारण कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आपदा के समय जिला प्रशासन की तत्परता से कार्य करने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किए जाने से प्रभावितों को हौसला मिला है।

मुख्यमंत्री ने आपदा की इस घड़ी में राज्य को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा की स्थिति की जानकारी का अपडेट समय-समय पर प्रधानमंत्री ले रहे थे। देहरादून पहुंचकर उन्होंने प्रभावितों से भेंट करने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत पहुंचाने के लिए 1200 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी 30 सितम्बर तक अलर्ट मोड पर रहकर आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।उन्होंने नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने पर विशेष निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के बाद श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, इसके दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं को चाक – चौबंद बनाए रखना जरूरी है।उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुगम बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने मुख्यमंत्री को जनपद में मानसून काल तथा 28 अगस्त को आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने एवं राहत शिविरों में आश्रय देने की व्यवस्था, खाद्यान्न किट, रिफ्रेशमेंट किट, सोलर लाइट, कंबल, टेंट, तिरपाल, टॉर्च, चिकित्सा सुविधाएं एवं मेडिकल कैंप संचालित किए जाने राहत एवं बचाव कार्यों में मानवीय संसाधन, हेली सेवा द्वारा प्रसव पीड़िताओं को अस्पताल पहुंचाना, खाद्यान्न वितरण आपदा से पशु क्षति, निजी संपत्ति एवं पशुधन क्षति, भवन व गौशालाओं की क्षति सहित सड़क मार्ग, पेयजल योजनाएं, विद्युत पोल-ट्रांसफार्मर, कृषि भूमि आदि प्रभावित हुए परिसंपत्तियों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं

जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को जनपद के सड़क मार्गों पर जवाड़ी बाईपास, सिरोबगड़, मुनकटिया, गौरीकुंड हाईवे सहित संवेदनशील स्थलों तथा श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हुए नुकसान एवं सुधार कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में अनुमानित यात्रियों की संख्या, हेली सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।

विधायक रुद्रप्रयाग एवं विधायक केदारनाथ ने आपदा की घड़ी में त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति, सड़क मार्ग निर्माण एवं अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देवीधुरा बग्वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी भीषण आग Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
उत्तराखंड में बारिश के दौरान घने बादलों से घिरा पहाड़ी क्षेत्र Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत

Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिक कल्याण योजनाओं और अग्निवीर रोजगार सेल को लेकर Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देवीधुरा बग्वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • संस्कृति

    Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी

  • बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी भीषण आग Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक

  • उत्तराखंड में बारिश के दौरान घने बादलों से घिरा पहाड़ी क्षेत्र Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • चंपावत

    Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,285)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,494)
  • खेल (362)
  • चंपावत (988)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (717)
  • देहरादून (11,138)
  • नैनीताल (6,488)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,163)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (638)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (925)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं