Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Cloudburst: बागेश्वर में अतिवृष्टि से तबाही ,दो महिलाओं की मौत -तीन लापता , मकान क्षतिग्रस्त
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Uttarakhand Cloudburst: बागेश्वर में अतिवृष्टि से तबाही ,दो महिलाओं की मौत -तीन लापता , मकान क्षतिग्रस्त

Mohan Chandra Joshi August 29, 2025
ख़बर शेयर करें -

Bageshwar News-जनपद बागेश्वर के कपकोट विकासखण्ड के ग्राम पौंसारी में भारी वर्षा के कारण जनहानि एवं मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसी प्रकार ग्राम बैसानी क्षेत्र में भी भूस्खलन से कुछ नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें 13 बकरियां व अन्य पशु हानि की ख़बर है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें राहत व बचाव कार्य हेतु मौके पर पहुँचीं।

बागेश्वर जिले के पौंसारी गांव में शुक्रवार को बादल फटने (अतिवृष्टि) की घटना हुई है। पौंसारी गांव में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान एक घर भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अभी भी लापता है। डीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित गांव पौसारी में राहत बचाव कार्य जारी है। विधायक सुरेश गढि़या, डीएम आशीष भटगाांई भी मौके पर पहुंचे हैं। अब तक दो महिलाओं के बरामद शव बसंती देवी और बछुली देवी के बताए जा रहे हैं। रमेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र और पूरन चंद्र लापता हैं।

डीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित गांव पौसारी में राहत बचाव कार्य जारी है। बादल फटने से दो परिवार के दो महिलाओं की मौत हो गई हैं, जबकि अभी तीन पुरुष लापता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

बृहस्पतिवार की रात कपकोट क्षेत्र में भारी बारिश हुई सुबह तक यहां 100 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश सेहरसीला जगथाना मार्ग बैसानी से आगे पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। मालूखेत मैदान के पास सड़क का 20 मीटर से ज्यादा हिस्सा बन गया है। चचई में पम्पिंग योजना बह गई है। क्षेत्र में कई जगह पैदल पुल पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्राम सभा सुमटी में लोगो की जमीन धस गई है तथा ग्राम बैसानी में प्रेम सिंह पुत्र भगवत सिंह का मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। खेत खलिहान भी मलबे से पट गए हैं।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं।

प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता एवं सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी जिलास्तरीय अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से निरंतर समन्वय कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी एवं पीएमजीएसवाई की टीमें मार्ग खोलने के लिए तत्परता से काम कर रही हैं तथा वैकल्पिक रास्तों को चिन्हित कर राहत दलों को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

इसके अतिरिक्त जिला स्तर से विभिन्न अधिकारियों को राजस्व निरीक्षकों एवं अन्य कार्मिकों के साथ प्रभावित ग्रामों में भेजकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। शेष जानकारी प्राप्त होते ही पृथक से अवगत कराया जाएगा।

भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी , अधिकारियों को हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश

बागेश्वर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 29 अगस्त, 2025 को भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अगस्त, 2025 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 30 अगस्त, 2025 से 2 सितंबर, 2025 तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

​आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए, सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। सड़कों के बाधित होने की दशा में, जेसीबी की तैनाती करते हुए मार्ग को तुरंत सुचारू करने का निर्देश दिया गया है। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे। इस अवधि के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल फोन बंद नहीं रहेगा। लोगों के फंसे होने की स्थिति में, खाद्य सामग्री और चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
​छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए, स्कूलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। असामान्य मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के दौरान, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

जनता से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

​किसी भी आपात स्थिति के लिए, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को तुरंत सूचित करें। इसके लिए फोन नंबर 05963-220197, 220196, टोल फ्री नंबर 1077 (बीएसएनएल ग्राहकों के लिए), और मोबाइल नंबर 7536827373, 9634912152, 8859223535 पर संपर्क किया जा सकता है। किसी भी सूचना में देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar Bageshwar News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageshwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

  • मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

  • भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

  • आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

  • बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,413)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,199)
  • नैनीताल (6,515)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,192)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू