उत्तराखंड निकाय चुनाव: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर , इतने प्रत्याशी मैदान में
देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 जनवरी को मतदान होना है ,ऐसे में 48 घंटे पहले यानी आज मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। बुधवार को प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि मतदान से ठीक 48 घंटे पहले 21 जनवरी की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर अपना प्रचार कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 100 निकायों में 30,29,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1515 मतदान केंद्र और 3394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव के लिए कार्मिकों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
द्वितीय चरण का प्रशिक्षण मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। 16,284 कार्मिक और 25,800 सुरक्षाकर्मी मतदान में लगाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के आवागमन के लिए 846 हल्के और 572 भारी वाहन लगाए गए हैं। बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। चुनाव के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
5405 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
प्रदेशभर में 5405 प्रत्याशियों का भाग्य 23 जनवरी को मतपेटियों में कैद हो जाएगा। 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए 445 प्रत्याशी और सभी निकायों में पार्षद-वार्ड सदस्य के पदों के लिए 4888 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


