Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपनल कर्मचारी महासंघ ने किया आभार व्यक्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपनल कर्मचारी महासंघ ने किया आभार व्यक्त

Mohan Chandra Joshi April 12, 2025
ख़बर शेयर करें -

इस अभिनंदन की हकदार प्रदेश की सवा करोड़ जनता, जिन्होनें मुझे प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया है : मुख्यमंत्री।

राज्य सरकार एक ठोस और प्रभावी नीति बनाकर जल्द ही उपनल के कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य प्रारंभ करेगी।

जनता के समक्ष किए गए अपने कठिन से कठिन संकल्प को राज्य सरकार ने किया पूरा।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित धन्यवाद/अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका अभिनंदन किए जाने पर सभी उपनल कर्मचारियों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि इस अभिनंदन की हकदार प्रदेश की सवा करोड़ जनता भी है, जिन्होनें उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार एक ठोस और प्रभावी नीति बनाकर जल्द ही उपनल के कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य प्रारंभ करेगी। जिसे चरणबद्ध तरीके से तय समय सीमा के अंदर किया जाएगा। उन्होंने कहा इस नियमितीकरण प्रक्रिया से उपनल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं उनके भीतर आत्मसम्मान की भावना और भी अधिक प्रगाढ़ होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वर्षों से उपनल के अधिकारी, कर्मचारी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा धरने के दौरान उपनल कर्मचारियों पर लगे मुकदमों की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा आने वाले समय में राज्य सरकार पूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं और पुत्रियों को ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से ड्रोन संचालन का विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का भी प्रयास करेगी एवं इस वर्ष से 60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को निःशुल्क बद्रीनाथ यात्रा भी करवाएँगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जो कहती है, उसे पूरा करके ही दम लेती है। राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने, समान नागरिक संहिता लागू करने एवं सख्त भू-कानून जैसे कई जनहित के फैसले लिए हैं। राज्य सरकार ने जनता के समक्ष किए गए अपने कठिन से कठिन संकल्प को भी पूर्ण करके दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा वो स्वयं भी एक फौजी के बेटे हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को नजदीक से देखा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं बलिदानियों के आश्रितों के कल्याण एवं उत्थान हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उपनल कर्मचारियों को मिलने वाला प्रोत्साहन भत्ता तीन महीने की जगह अब प्रत्येक महीने दिया जा रहा है। सरकार 10 वर्ष से कम अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को लगभग 5000 रूपए और 10 साल से अधिक अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को लगभग 6000 हजार रूपए प्रति माह प्रोत्साहन भत्ते के रूप में भी दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया है। शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने एवं सरकारी नौकरी हेतु आवेदन करने की अवधि को बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है। हाल ही में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाते हुए 50 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए किया गया है। प्रदेश के शहीदों की स्मृति में राजधानी देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने युद्धों एवं आंतरिक सुरक्षा कार्यों आदि में शहीद हुये प्रदेश के वीर सैनिकों की वीर नारियों एवं आश्रितों को उत्तराखण्ड शहीद कोष से एकमुश्त दस लाख रुपए का अनुदान दिए जाने, युद्ध के दौरान शहीद हुए बलिदानियों की वीरांगनाओं एवं युद्ध में घायल होकर दिव्यांग होने वाले सैनिकों को दो लाख रुपए की आवासीय सहायता देने, सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को 25 लाख रूपए मूल्य की स्थायी सम्पत्ति खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट दिए जाने जैसे विभिन्न निर्णय लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार

कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पहले उपनल कर्मचारियों के मृत्य होने पर उनके परिजनों को 15 हजार की राशि दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार किया गया है। उन्होंने कहा अब किसी भी उपनल कर्मचारी की बेटी की शादी में उपनल की ओर से 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के पक्ष में हर संभव फैसला लेगी।

इस अवसर पर एम.डी. ब्रिगेडियर जे.एन बिष्ट, उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बदलता मौसम और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार

Mohan Chandra Joshi May 9, 2026
केदारनाथ मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु। Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026। UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
देहरादून में पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान। देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बदलता मौसम और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार

  • केदारनाथ मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु। Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026। UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं

  • देहरादून में पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान। देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (426)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (108)
  • उत्तराखंड (24,012)
  • उधमसिंह नगर (1,261)
  • क्राइम (3,340)
  • खेल (350)
  • चंपावत (929)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (578)
  • देहरादून (10,502)
  • नैनीताल (6,200)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (472)
  • पौड़ी (303)
  • बागेश्वर (949)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (968)
  • यात्रा (377)
  • राजनीति (386)
  • राष्ट्रीय (1,098)
  • रुद्रप्रयाग (682)
  • रोजगार (470)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,331)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश