Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : नव वर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं , जारी संदेश में कही यह बात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand : नव वर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं , जारी संदेश में कही यह बात

Mohan Chandra Joshi January 1, 2024
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है तथा उनके विजन के अनुरूप ही हर क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो काम देशभर में हो रहे हैं वे नए भारत की शानदार तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं। आज गांव-गांव में महिलाओं को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और दूसरी आवश्यक जरूरतों पर भी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ’आयुष्मान भारत योजना’ प्रदेशवासियों के लिए वरदान साबित हुई है। राज्य में सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवाएं सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई हैं। सरकार जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही है। गर्भवती महिलाओं के लिए ’’जननी सुरक्षा योजना’’ संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए हमने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरूआत की। इसके तहत अब बालक का जन्म होने पर भी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से नारीशक्ति को सशक्त किया जा रहा है। शिक्षा एवं खेल नीति के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में रोड, रेल, रोपवे निर्माण के क्षेत्र सहित बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते 9 वर्षों में व्यापार, उद्यम, क्रिएटिविटी को साथ लेकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में एक नया विश्वास पैदा हुआ है। अपनी माणा गांव की यात्रा के दौरान पीएम ने लोकल उत्पादों पर 5 प्रतिशत धनराशि खर्च करने का आग्रह किया था। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हर किसी का योगदान जरूरी है। नीतियों के माध्यम से देश में ऐसा माहौल बना है जिसमें सामान्य से सामान्य परिवार का युवा भी उद्यमी बनने के बारे में सोच सकता है और उसपर अमल भी हो रहा है। हमारी सरकार युवाओं के लिए समर्पित सरकार है। हजारों सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। यूपीएससी एवं डिफेंस फोर्सेज की एनडीए व अन्य परीक्षाओं में प्री परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 01 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में ’’ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’’ आयोजित कर देश-विदेश के साथ ही प्रदेश के व्यापारियों को निवेश के प्रति आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये से अधिक के एमओयू साइन हुए हैं। जिनमें से 44 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू पर धरातल पर कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, डेस्टिनेशन उत्तराखंड के रूप में निवेश का हब बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चाहे मूल निवास का मुद्दा हो, भू-कानून का मुद्दा हो या अन्य कोई भी जनहित से जुड़े मुद्दे हों राज्य के हित में जहां पर भी जो भी जरूरत पड़ेगी, हम उसमें एक प्रसेंट भी पीछे रहने वाले नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये केदारखंड के साथ मानसखंड का भी विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की कार्ययोजना पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। मानस खण्ड के अन्तर्गत पौराणिक मन्दिरों के विकास से पर्यटकों को आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं के विस्तार की योजना पर भी कार्य किया गया है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में करोड़ों कावड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर से अपने-अपने क्षेत्रों की तरफ निकले।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विगत ढाई वर्षों में अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो विगत 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाये थे। हमने एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया, प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई कर पांच हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे, हम देवभूमि में समान नागरिक आचार संहिता को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं, शीघ्र ही इसे विधानसभा में प्रस्तुत किया जायेगा। उत्तराखण्ड देवभूमि है, हमारी देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand : नव वर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर जारी संदेश में कही यह बात देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
IMG-20260816-WA0018 Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • IMG-20260816-WA0018 Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क

  • नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,149)
  • उधमसिंह नगर (1,318)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (447)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (700)
  • देहरादून (11,071)
  • नैनीताल (6,463)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,144)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार