Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand – मुख्यमंत्री ने किया अल्मोड़ा में मां नंदा देवी मेले का वर्चुअल शुभारंभ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

Uttarakhand – मुख्यमंत्री ने किया अल्मोड़ा में मां नंदा देवी मेले का वर्चुअल शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi August 28, 2025
ख़बर शेयर करें -

Almora News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्मोड़ा वासियों सहित समूचे प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला हमारी लोक आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सशक्तिकरण का भी मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा को भव्य रूप में मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 12 वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली इस यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने में हमारी सरकार कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के पुनरुत्थान का अमृतकाल चल रहा है। आज हमारी धार्मिक धरोहरों को जिस प्रकार संवारा जा रहा है, उसे शब्दों में प्रकट करना कठिन है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड के समग्र विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और हमारी पहचान को सुरक्षित रखने हेतु दृढ़ संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मानसखंड पर्वत माला मिशन के अंतर्गत हमारे कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों के पुनरुत्थान एवं सौंदर्यीकरण हेतु प्रयास कर रहे हैं। इस परियोजना के अंतर्गत जागेश्वर में मंदिर परिसर के मूल स्वरुप को संरक्षित रखते हुए मास्टर प्लान के अनुसार सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न कार्य गतिमान हैं। इसके लिए जहां एक ओर प्रथम चरण में हमारी सरकार द्वारा 146 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है, वहीं दूसरे चरण के विकास कार्यों की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा जहां एक ओर बेस अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, वहीं सोमेश्वर में 100 बेड के उपजिला चिकित्सालय में प्रथम चरण में 50 बेड के अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही, गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के इलाज हेतु 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना भी की जा रही है। लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से अल्मोड़ा महिला चिकित्सालय का अपग्रेडेशन भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पिछले 3 वर्षों में अल्मोड़ा जनपद में 248 किमी सड़कों का निर्माण करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत भी करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न मोटरमार्गों का निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य किया है। इसी क्रम में, जहां एक ओर लगभग 400 करोड़ रूपए की लागत से अल्मोड़ा-पौड़ी गढ़वाल-रुद्रप्रयाग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण करवाया गया है। वहीं लगभग 922 करोड़ रुपए की लागत से अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क के चौड़ीकरण को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ’’उड़ान योजना’’ के अंतर्गत अल्मोड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने और आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से हेली सेवाएं भी प्रारंभ की हैं। इसके अतिरिक्त, सदी महर गाँव में 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लिफ्ट पंपिंग योजना के साथ ही जनपद में 25 से अधिक स्थलों पर पार्किंग निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में प्रशासनिक भवन का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही, डोल आश्रम के निकट हेलीपैड निर्माण की योजना पर भी हम कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में हमारी सरकार ने अल्मोड़ा में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना भी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण परियोजनों पर कार्य कर रहे हैं। ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ योजना के माध्यम से हमने स्थानीय आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया है, जबकि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड ने हमारे स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का काम किया है। इसके अलावा हम ‘स्टेट मिलेट मिशन’, ‘फार्म मशीनरी बैंक’, ‘एप्पल मिशन’, ‘नई पर्यटन नीति’, ‘नई फिल्म नीति’, ‘होम स्टे’, और ‘वेड इन उत्तराखंड’ जैसी योजनाओं के माध्यम से अपनी स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए ’’स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ’’ के मंत्र को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को भी आत्मनिर्भर बना सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। हमने जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया है | हमने प्रदेश में लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े छह हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया है। इसके साथ ही करीब 250 अवैध मदरसों को सील करने के साथ ही 500 से अधिक अवैध संरचनाओ को भी हटाया है। इसके अलावा ये हमारी ही सरकार है, जो प्रदेश में पहली बार सख्त भू- कानून लेकर आई है, जिससे हमारे किसानों की जमीनों को अब लैंड माफिया नहीं हड़प पाएंगे,इसके साथ ही अब हम प्रदेश में मदरसा बोर्ड को भी खत्म करने जा रहे हैं। इसके लागू होने के पश्चात 1 जुलाई 2026 के बाद हमारे प्रदेश में वे मदरसे बंद हो जाएंगे जिनमें हमारे सरकारी बोर्ड का सेलेबस नहीं पढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Tourism: विंटर टूरिज्म को नई उड़ान, नए डेस्टिनेशन और पर्यटन सर्किट विकसित करने पर जोर


मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि माँ नंदा देवी के ऐतिहासिक मंदिर का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पारंपरिक पर्वतीय शैली के अनुरूप वृहद रूप से किया जाएगा। सरकार विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से डीनापानी में “नंदादेवी हस्तशिल्प ग्राम” की स्थापना भी करेगी। इस क्राफ्ट विलेज द्वारा “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” के अंतर्गत स्थानीय महिला उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों सहित विभिन्न ताम्र वस्तुओं, ऐपण कला, काष्ठशिल्प और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही इन उत्पादों को देश-विदेश के बाजार से भी जोड़ा जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Related Stories

उत्तराखंड में बारिश के दौरान घने बादलों से घिरा पहाड़ी क्षेत्र Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत

Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिक कल्याण योजनाओं और अग्निवीर रोजगार सेल को लेकर Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का दृश्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए प्रस्तावित अर्ली वार्निंग सिस्टम Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बारिश के दौरान घने बादलों से घिरा पहाड़ी क्षेत्र Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • चंपावत

    Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिक कल्याण योजनाओं और अग्निवीर रोजगार सेल को लेकर Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य

  • नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का दृश्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,283)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,494)
  • खेल (362)
  • चंपावत (987)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (716)
  • देहरादून (11,138)
  • नैनीताल (6,487)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,163)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (638)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (925)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क