Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024: बदरीनाथ धाम के कपाट कल शुभ मुहूर्त में खुलेंगे , ऐसे चल रही भव्य तैयारियां
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024: बदरीनाथ धाम के कपाट कल शुभ मुहूर्त में खुलेंगे , ऐसे चल रही भव्य तैयारियां

Mohan Chandra Joshi May 11, 2024
ख़बर शेयर करें -

भगवान बदरी विशाल के मंदिर को 15 कुंतल गेंदे के फूलों के साथ सजाया गया

रविवार 12 मई को शुभ मुहूर्त में प्रातः छः बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल रहे हैं कपाट

Chamoli News : विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल रविवार 12 मई को प्रातः छः बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल रहे है। जबकि उत्तराखंड के चार धामों में से तीन धाम श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बीते शुक्रवार अक्षय तृतीया 10 मई को खुल चुके है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा कपाट खुलने के लिए तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। कपाट खुलने के अवसर के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर को मंदिर समिति द्वारा श्री बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश के सहयोग से पुष्पों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल के मंदिर को 15 कुंतल गेंदे के फूलों के साथ सजाया गया है , वही धाम में आर्मी के बैंड बाजों की धुन धाम में गूंजने लगी है श्रद्धालु बद्रीनाथ कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ धाम में पहुंचने शुरू हो चुके हैं , लगातार धाम में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी हैं, बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर हजारों श्रद्धालु साक्षी बनेंगे। रात्रि तक मंदिर को सजाने का कार्य चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह, मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित

हजारों की संख्या में तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचने का क्रम जारी है। दानीदाताओं के द्वारा जगह-जगह भंडारे भी आयोजित हो रहे हैं। बदरीनाथ में मौसम सर्द है। दूर पर्वतों पर बर्फ साफ नजर आ रही है लेकिन मंदिर के आसपास एवं सड़क की बर्फ गल चुकी है दिन में धूप लगी हुई है।

इसी क्रम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा एवं मंदिर दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर कर्मचारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल अवर अभियंता गिरीश रावत, जगमोहन बर्त्वाल,लेखाकार भूपेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, प्रबंधक अजय सती, भागवत मेहता,अनसुइया नौटियाल, योगंबर नेगी, हरीश जोशी, सत्येंद्र झिंक्वाण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने मंदिर दर्शन पंक्ति, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल, जनसुविधा, मंदिर कार्यालय वीआईपी प्रवेश मार्ग,वेटिंग रूम, मंदिर के सिंह द्वार परिसर का मौके पर निरीक्षण किया व्यवस्थाओं को सुचारू करने के निर्देश दिये। वहीं आईजी पुलिस गढ़वाल रेंज केएस नगन्याल, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसपी सर्वेश पंवार, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत आज शनिवार पूर्वाह्न 11 मई को योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी सहित आदि गुरू शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी तथा श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के साथ गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा दोपहर को श्री बदरीनाथ धाम पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

लामबगड़, हनुमान चट्टी, बदरीनाथ मंदिर के निकट देवडोलियों का स्वास्तिवाचन एवं फूल वर्षा से स्वागत हुआ। तथा उल्लेखनीय है कि कल रविवार 12 मई को प्रातः 6 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जायेंगे कपाट खुलने के कार्यक्रम के अनुसार कल सुबह चार बजे से मंदिर समिति पदाधिकारी, धर्माधिकारी वेदपाठी हक हकूक धारी मंदिर परिसर में मंदिर के द्वार पूजन को पहुंचेगे।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड के मुताबिक कल रविवार 12 मई को प्रात:पांच बजे से रावल जी धर्माधिकारी, वेदपाठी मंदिर द्वार पूजन करेंगे तथा कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। ठीक छ:बजे मंदिर गर्भ गृह के भी द्वार खुलेंगे तथा मां लक्ष्मी जी गर्भ गृह से मंदिर परिक्रमा स्थित अपने मंदिर में विराजमान हो जायेगी श्री कुबेर जी बामणी गांव से आकर मंदिर परिसर से उद्धव जी के साथ ही मंदिर गर्भगृह में स्थापित हो जायेंगे इस तरह प्रात: छ बजे भगवान की चतुर्भुज मूर्ति से घृत कंबल की अलग कर अभिषेक पश्चात भगवान बदरीविशाल के श्रृंगार दर्शन होगे तथा संपूर्ण बदरीश पंचायत श्री उद्धव जी, कुबेर जी, नारद जी नर नारायण के दर्शन शुरू हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: लोहियाहेड हेलीपैड पर सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

इसी के साथ ही रविवार को ही श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिक्रमा स्थित गणेश जी, घंटाकर्ण जी, आदि केदारेश्वर जी, आदि गुरू शंकराचार्य मंदिर, श्री माता मूर्ति मंदिर तथा तपोवन सुभाई (जोशीमठ) स्थित भविष्य बदरी मंदिर के भी कपाट इस यात्रा काल हेतु दर्शनार्थ खुल जायेंगे।

विगत 10 मई को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में दर्शन पूजा- अर्चना पश्चात तेल कलश गाडू घड़ा या़त्रा ने आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी तथा श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचे थे।पांडुकेश्वर में रात्रि प्रवास के पश्चात आज 11 मई को योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी सहित आदि गुरू शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी तथा श्री बदरीनाथ धाम के रावल के साथ गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा सांयकाल को श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गयी।

आज देवडोलियों के योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, स्वामी मुकुंदानंद महाराज, डिमरी केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष /मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी, सदस्य भास्कर डिमरी, वीरेंद्र असवाल डिमरी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री राम डिमरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, आदि मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Kedarnath Dham Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024: बदरीनाथ धाम के कपाट कल शुभ मुहूर्त में खुलेंगे उत्तराखंड से खबर ऐसे चल रही भव्य तैयारियां

Related Stories

उत्तराखंड में खराब मौसम के दौरान काले बादल, बारिश और तेज हवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्श बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
उत्तराखंड सचिवालय का प्रतीकात्मक दृश्य, विधायक निधि मंजूरी से संबंधित सरकारी निर्णय को दर्शाता हुआ। विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
एसडीजी अवार्ड समारोह अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री द्वारा डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को सम्मानित करते हुए मंच का दृश्य। अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
रा.बा.इ.का. चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप के शुभारम्भ के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं की उपस्थिति का दृश्य। हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
IMG-20260527-WA0032 अल्मोड़ा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 138 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 138 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में खराब मौसम के दौरान काले बादल, बारिश और तेज हवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी

  • पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्श बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

  • उत्तराखंड सचिवालय का प्रतीकात्मक दृश्य, विधायक निधि मंजूरी से संबंधित सरकारी निर्णय को दर्शाता हुआ। विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

  • एसडीजी अवार्ड समारोह अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री द्वारा डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को सम्मानित करते हुए मंच का दृश्य। अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

  • रा.बा.इ.का. चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप के शुभारम्भ के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं की उपस्थिति का दृश्य। हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (600)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,211)
  • उधमसिंह नगर (1,270)
  • क्राइम (3,372)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (594)
  • देहरादून (10,588)
  • नैनीताल (6,257)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (995)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (394)
  • राष्ट्रीय (1,112)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ