उत्तराखंड- चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित
देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल शीतकाल हेतु 20 नवंबर को सायंकाल बंद होंगे। जबकि श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु शनिवार 6 नवंबर भैयादूज को बंद हो जायेंगे। श्री गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 5 अक्टूबर गोवर्धन पूजा/ अन्नकूट के दिन बंद हो जायेगे।
आज देवस्थानम बोर्ड ने इसकी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों धामों में तीर्थयात्रा के सफल संचालन पर प्रसन्नता जताई, कहा कि कपाट बंद होने तक यात्रा निर्बाध चलेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही कपाट बंद होते हैं।

इसके अलावा पंच केदार कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर भगवान के कपाट शीतकाल हेतु 22 नवंबर को बंद होंगे। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु 30अक्टूबर को बंद होंगे। चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट 17 अक्टूबर को ब्रह्म मुहूर्त में बंद हो जायेंगे। आज विजयदशमी के अवसर पर कपाट बंद होने की तिथियां तय की गई। श्री बदरीनाथ धाम /गोपेश्वर- चमोली /उखीमठ/ मक्कूमठ ( रूद्रप्रयाग): विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शीतकाल हेतु शनिवार 20 नवंबर मार्गशीर्ष 5 गते प्रतिपदा को वृष लग्न- राशि में शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बंद हो जायेंगे। जबकि पंच पूजाएं मंगलवार 16 नवंबर से शुरू होंगी। आज श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हुई। तिथि की घोषणा विधि विधान से पूजा-अर्चना पंचाग गणना पश्चात रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी द्वारा की गयी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें