Uttarakhand: CBSE 10वीं- 12वीं का रिजल्ट जारी ,सीएम धामी ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी विद्यार्थी आगे भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ अपने जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा जिन विद्यार्थियों का परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, वे निराश न हों, यह जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। यह स्वयं को और बेहतर बनाने, आत्ममंथन करने और नए सिरे से आगे बढ़ने का अवसर है । असफलता भी सफलता की राह का एक महत्वपूर्ण चरण होती है।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं- 12वीं का रिजल्ट जारी
सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 93.60% और 12वीं में 88.39% स्टूडेंट्स पास हुए। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं और 12वीं के करीब 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिए थे।
10वीं-12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी
रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। 10वीं लड़कियों का रिजल्ट 95.0%, जबकि लड़कों का रिजल्ट 92.63% रहा है। लड़-कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37% बेहतर रहा है।
12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 91.64% और लड़कों का रिजल्ट 85.70% रहा है। यानी दोनों क्लासेज में लड़कियों ने बाजी मारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें