उत्तराखंड ब्रेकिंग: STF ने पोस्को एक्ट में वांछित खटीमा के इनामी अपराधी को भीमताल में दबोचा
- खटीमा से धारा 376 पास्को एक्ट में था वांछित
- पिछले 2 साल पर भीमताल के पहाड़ में छुपा था बदमाश
- उत्तराखंड एसटीएफ इस वर्ष अब तक 13 इनामी अपराधियों को कर चुकी है गिरफ्तार
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशन में उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा लगातार इनामी अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग द्वारा निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
एसटीएफ टीम ने थाना खटीमा के 10 हजार रुपए के इनामी ,नाबालिग के अपहरण व बलात्कार के अपराधी करन भारती पुत्र स्वर्गीय सियाराम निवासी अलवाड़ा बिसलपुर जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश को जनपद नैनीताल के भीमताल से गिरफ्तार किया। इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में आरक्षी जगपाल और दुर्गा सिंह पापड़ा की विशेष भूमिका रही।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि उक्त गिरफ्तार अपराधी जनपद उधम सिंह नगर के थाना खटीमा से धारा 376 पास्को एक्ट में वांटेड था जिस पर 10000 का इनाम घोषित किया गया था जो पिछले 2 वर्षों से भीमताल में छिपकर रह रहा था जिसे आज एसटीएफ टीम द्वारा भीमताल थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से इसकी गिरफ्तारी की गई है।
उन्होंने बताया इस वर्ष अब तक उत्तराखंड एसटीएफ 13 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है जो पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे थे उन्होंने कहा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
एसटीएफ टीम में उप निरीक्षक बृजभूषण गुर्रानी ,हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत ,कांस्टेबल जगपाल सिंह , मनमोहन सिंह , रियाज अख्तर , सुरेंद्र कनवाल , महेंद्र गिरी ,किशोर कुमार राजेंद्र सिंह मेहरा ,शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर