उत्तराखंड ब्रेकिंग- मिल गए एसडीएम अनिल चन्याल
चंपावत। उपजिलाधिकारी चंपावत अनिल कुमार चन्याल के सम्बंध में जानकारी मिल गई है।
जिलाधिकारी महोदय से उनकी वार्ता हो गई है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य खराबी के कारण स्वास्थ्य उपचार लाभ हेतु आकस्मिक गए हैं।
गौरतलब है कि चंपावत के सदर एसडीएम अनिल चन्याल अचानक लापता होने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले थे। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हुई थी। इधर सूत्रों से पता चला है कि उनकी लोकेशन हिमाचल प्रदेश में आ रही है’ उनके चंपावत लौट आने के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


