उत्तराखंड ब्रेकिंग: विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला , तदर्थ नियुक्तियां निरस्त , सचिव संस्पेंड
देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने प्रेस वार्ता करते हुए सभी तदर्थ की भर्तियों को निरस्त करने की घोषणा की है। देर शाम ही समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी इसके अलावा विधानसभा सचिव को भी विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने निलंबित कर दिया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा समिति ने सराहनीय कार्य किया हैं।
समिति ने पाया की जो तमाम तदर्थ नियुक्तियां की थी उसमे अनियमितता की गई हैं, समिति ने तमाम नियुक्तियों को निरस्त करने की सिफारिश की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने साफ कहा कि नियुक्ति के लिए ना परीक्षा आयोजित की गई और ना ही किसी तरह की विज्ञप्ति जारी की गई थी, 6 फरवरी 2003 के आदेश के अनुसार तमाम नियुक्ति को निरस्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने फैसला लिया है। साथ ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा, वही उपनल द्वारा की गई भर्ती भी निरस्त की गई हैं। 228 नियुक्तियों को निरस्त किया गया है।
23 सितम्बर को विधानसभा अध्यक्ष ने की घोषणा
देर रात विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को दी
विधानसभा अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों की तारीफ की
कहा समिति ने सराहनीय कार्य किया हैं
समिति ने पाया की जो तमाम तदर्थ नियुक्तियां की थी उसमे अनियमितता की गई हैं
समिति ने तमाम नियुक्तियों को निरस्त करने की सिफारिश की गई
विधानसभा अध्यक्ष ने साफ कहा कि
2016 की 150 पद
2020 तक की 6
2021 तक की 72 भर्ती निरस्त
नियुक्ति के लिए ना परीक्षा आयोजित की गई और ना ही किसी तरह की विज्ञप्ति जारी की गई
6 फरवरी 2003 के आदेश के अनुसार तमाम तदर्थ
तमाम नियुक्ति को निरस्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने फैसला लिया
शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
उपनल द्वारा की गई भर्ती भी की गई निरस्त
32 पदों पर हुई परीक्षा हुई निरस्त
मुकेश सिंघल हुए निलंबित

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


