उत्तराखंड- सड़क हादसे में भाजपा नेत्री की मौत , क्षेत्र में शोक की लहर

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है यहाँ एक भाजपा महिला नेत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। टैंपू से उतरकर अपने घर जा रही भाजपा नेत्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसको रामनगर चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर के निजी चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई। भाजपा नेत्री की मौत पर जहां क्षेत्र में शोक की लहर है वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट किया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रामनगर के ग्राम ढिकुली निवासी नंदी रावत उम्र 48 वर्ष पत्नी गोविंद सिंह रावत बीजीपी में ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष थी। बीती शाम टैंपू से अपने घर जा रही थी। नंदी जब ढिकुली में सड़क पर टैंपू से उतरकर अपने घर की ओर चली तो दूसरी तरफ से अज्ञात बाइक सवार ने नंदी को जोरदार टक्कर मार दी। खून से लथपथ नंदी रावत को तुरंत रामनगर चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई काशीपुर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर नंदी रावत की मौत की खबर सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी,गणेश रावत,जगमोहन बिष्ट, पूरन नैनवाल, नीमा मठपाल सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


