उत्तराखंड: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी , इन जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
देहरादून weather alert: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जनपदों में आज और कल यानी 28 और 29 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।
आज 6 जनपदों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज 28 अगस्त को राज्य के देहरादून ,टिहरी, पौड़ी ,नैनीताल , चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार और बिजली गर्जन की संभावना व्यक्त की गई है।
29 अगस्त को नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही देहरादून टिहरी पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने इस दौरान नदी नालों के किनारे लोगों को सतर्क रहने , संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन , चट्टान गिरने तथा सड़क बाधित होने की संभावना व्यक्त की है पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नालों के जल स्तर में वृद्धि तथा निचले इलाकों में जलभराव की संभावना बताई गई है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


