उत्तराखंड- कांग्रेस को बड़ा झटका , यह वरिष्ठ नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

सीएम धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
खटीमा। उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में आज कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रदेश संगठन सचिव समेत तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां खटीमा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति से प्रभावित होकर बी.जे.पी. से जुड़ने की बात कही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय खटीमा दौरे पर हैं। अपने दौर के दूसरे दिन सी.एम. धामी ने खटीमा में कांग्रेस प्रदेश सचिव तरुण ठाकुर के साथ प्रदेश संगठन सचिव राम पांडे और महेंद्र ठाकुर को माला पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बी.जे.पी. परिवार में शामिल पर होने पर सभी कांग्रेसी नेताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
ऐसे में सभी लोगों का बी.जे.पी. परिवार में वो स्वागत और अभिनंदन करते हैं। साथ ही यह भी विश्वास जताते हैं कि वो बी.जे.पी. को मजबूत करने का काम करेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें