Uttarakhand: कांग्रेस को बड़ा झटका , कुमाऊं के तीन दिग्गज नेता भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन
देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का प्रचार जहां चरम पर है वहीं इस दौरान कांग्रेस पार्टी को कुमाऊं मंडल में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरा दत्त जोशी, पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक और वरिष्ठ नेता जगत सिंह खाती शामिल हैं।
मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी छोड़ने का कारण अपनी पत्नी को पिथौरागढ़ नगर निगम सीट से मेयर का टिकट न मिलना बताया। वहीं, बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती ने कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने इन नेताओं का स्वागत किया और पार्टी में उचित सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए इसे “कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाली पार्टी” करार दिया। वहीं, चुनावों से ठीक पहले इस बदलाव को भाजपा के लिए मजबूती और कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें