उत्तराखंड: अमित शाह का भव्य स्वागत, सीएम धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य विकास योजनाओं और हरिद्वार कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं, जिसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
अमित शाह अपने दौरे के दौरान हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे, जिसमें उत्तराखंड की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री का यह दौरा राज्य के विकास और केंद्र-राज्य समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने उनके कार्यक्रमों को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
देवभूमि में अमित शाह के आगमन से राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में भी हलचल तेज हो गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


