बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के दायित्वों में किया बदलाव
देहरादून सचिवालय भवन का दृश्य।
शासनादेश जारी, कई वरिष्ठ IAS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं
देहरादून, 02 जून 2026। उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के पदभार में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से अवमुक्त करते हुए उन्हें नई विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विनोद कुमार सुमन को U-PREPARE का दायित्व
जारी सूची के अनुसार विनोद कुमार सुमन (IAS-2007) को उनके विभिन्न दायित्वों से मुक्त करते हुए Uttarakhand Disaster Preparedness and Resilience Project (U-PREPARE) में परियोजना निदेशक का दायित्व सौंपा गया है।
सौरभ गहरवार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी
सौरभ गहरवार (IAS-2016) को उद्योग, आपदा प्रबंधन समेत कई विभागों की जिम्मेदारियों से हटाकर अब अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है।
झरना कामठान को समाज कल्याण विभाग का दायित्व
झरना कामठान (IAS-2016) को आपदा प्रबंधन विभाग से हटाकर अपर सचिव समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम का दायित्व सौंपा गया है।
प्रकाश चन्द्र को पेयजल विभाग की जिम्मेदारी
प्रकाश चन्द्र (IAS-2017), जो अब तक ग्राम्य विकास विभाग में तैनात थे, को अपर सचिव पेयजल एवं निदेशक स्वजल बनाया गया है।
सुन्दर लाल सेमवाल को आपदा प्रबंधन विभाग का दायित्व
सुन्दर लाल सेमवाल (PCS) को विकास आयुक्त दिव्यांगजन के पद से हटाकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी दी गई है।

विक्रम सिंह यादव को अतिरिक्त दायित्व
विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
प्रतीक्षारत अधिकारी को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
इसके अतिरिक्त एक बाध्य प्रतीक्षारत अधिकारी को अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम तथा आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तराखण्ड का दायित्व दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


