Uttarakhand: यहां शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी फरार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की
Champawat News: चंपावत जिले के बनबसा में नेपाली मूल की महिला के साथ एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित महिला की तहरीर पर बनबसा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपी पर उसे शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फिलहाल उक्त मामले में पीड़िता की तहरीर पर बनबसा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है वही फरार आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार नेपाली मूल की महिला ने बनबसा नगर निवासी संतोष गुप्ता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि वह बनबसा नगर के वार्ड 3 में घर पर घरेलू कार्य करती है । बीते मंगलवार देर रात्रि आरोपी द्वारा पहले उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई। और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया गया। विरोध करने पर उसने आरोपी व्यक्ति पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।
इस पूरे मामले में बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया है कि उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध 64(1) व 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,आरोपी व्यक्ति संतोष गुप्ता बनबसा जिला चम्पावत का निवासी है । फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है पुलिस के अनुसार आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Indian Air Force Recruitment 2026: एयरफोर्स में नौकरी का बड़ा मौका, 12वीं पास युवाओं से मांगे आवेदन