Uttarakhand: यहां हुआ बड़ा हादसा , नदी में समाया वाहन , SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
एसडीआरएफ की टीमों द्वारा मौके पर राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से चलाया जा रहा है गहन सर्च ऑपरेशन
Tehri Garhwal News- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है।
शुक्रवार को यहां ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हो गया। तीनधारा क्षेत्र में सैनिक होटल के नजदीक एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में तीन लोगों के सवार होने की आशंका है। फिलहाल सभी लापता बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही टिहरी जिला कंट्रोल रूम ने राज्य आपदा मोचन बल, यानी को तत्काल अलर्ट किया। बताया गया कि तीनधारा इलाके में वाहन नदी में गिर गया है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने पाया कि पिकअप नदी में समा चुका है और सतह पर दिखाई नहीं दे रहा। इसी बीच ढालवाला पोस्ट से एसआई दीपक जोशी के नेतृत्व में एक अन्य रेस्क्यू दल को भी सहायता के लिए भेजा गया।

मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीमें राफ्ट की मदद से नदी में सर्च अभियान चला रही हैं, साथ ही गहरे पानी में डीप डाइविंग के जरिए वाहन और संभावित सवारों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन में वास्तव में तीन ही लोग सवार थे या संख्या अधिक हो सकती है। साथ ही अभी तक लापता व्यक्तियों की पहचान और वे किस क्षेत्र के निवासी हैं, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरतते हुए जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बचाव अभियान जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


