उत्तराखंड: सीओ से एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत हुए 8 पुलिस अफसरों को मिली तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड में सीओ से एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत हुए 8 अफसरों को तैनाती के आदेश जारी कर दिये गये है। मनीषा जोशी को अपर पुलिस अधीक्षक कोटदार से सेना नायक आईआरबी प्रथम के पद पर तैनाती मिली है। राजन सिंह एडिशनल एसपी को दितीय सेनानायक आईआरबी बनाया गया है। जोधराम जोशी को मंडल अधिकारी हरिदार से एएसपी अभिसूचना मुख्यालय देहरादून में तैनाती मिली है। राकेश देवली प्रमोट होकर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हुए है।
विजेंद्र दत्त डोभाल को 40 वी वहिनी पीएएसी को 40 वी वाहिनी पीएसी से एएसपी टिहरी के पद पर तैनाती मिली है। चक्रधर अंथवाल को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनाती मिली है। कमला बिष्ट को 31 वीं वाहिनी पीएएसी से सीआईडी सेक्टर हल्दानी के पद पर लाया गया है। अभय कुमार सिंह को सीओ उधमसिंहनगर से एडिशनल एसपी अपराध व यातायात के पद पर तैनाती मिली है। गृह विभाग से तैनाती के संदर्भ में आदेश जारी कर दिये गये है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गुरु पूर्णिमा विशेष: सत्य, सेवा और साधना से ही सार्थक बनता है जीवन—सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी