यूपी: रामपुर और आजमगढ़ में बीजेपी ने लहराया परचम , CM योगी बोले- जनता ने 2024 के लिए दे दिया संदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामपुर से भाजपा के घनश्याम लोधी ने जीत हासिल कर ली है वहीं आजमगढ़ में भी बीजेपी के निरहुआ जीत गए हैं।
इस तरह 2019 में दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने वाली सपा रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटों पर हार गई है।
रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी के छत्रप आजम खां का किला ढह गया। आजम खां द्वारा छोड़ी गई लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने आजम खां के करीबी सपा प्रत्याशी मौहम्मद आसिम राजा को हरा दिया।
बता दें कि रामपुर को सपा नेता आजम खां का गढ़ माना जाता है। यहां से भाजपा की जीत को बड़ी जीत माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने आजम खान के अति करीबी माने जाने वाले मौहम्मद असीम राजा को 42048 वोटों से हरा दिया है।
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने जीतने के बाद कहा कि मैं अपनी जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। उन्होंने दिन-रात मेहनत की। मैं रामपुर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। भाजपा हमेशा से जनता के विकास के लिए काम करती रही है।
वहीं दूसरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में भी भाजपा ने बाजी मारी है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी भोजपुर फिल्मो के हीरो दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 11212 मतों से जीत गए है।
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- परिवादवाद को जनता स्वीकार नहीं करेगी
योगी परिवारवादी, साम्प्रदायिक, जातिवादी, माफिया ताकतों को जनता ने आज स्पष्ट सन्देश दिया है. जनता ऐसे लोगों को किसी तरह स्वीकार करने को तैयार नहीं है. बीजेपी के नेतृत्व में सकारात्मक सोच और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढाने के अभियान की विजय है. यूपी में 2024 के चुनाव का ये दूरगामी सन्देश है. यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतने का संदेश आज जनता ने दिया है. कार्यकर्ताओं ने कठिन चुनौती पर सफलता प्राप्त करने के लिए जो मेहनत की, उसके लिए उन्हें बधाई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Paonta Sahib Border: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन-निहंग के बीच सकारात्मक वार्ता
Rudrapur Crime: मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात, 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या
Uttarakhand Weather Update: मानसून की आहट के बीच आज पहाड़ों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट