Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़- मूनाकोट में केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने किया शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़- मूनाकोट में केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने किया शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi November 20, 2021
ख़बर शेयर करें -

मूनाकोट, पिथौरागढ़ में केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ

शहीद सैनिकों के परिजनों को किया गया सम्मानित

पिथौरागढ़। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ के मूनाकोट में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ किया एवं इस अवसर पर शहीद सैनिकों के परिजनों को किया गया सम्मानित भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक मदन कौशिक, विधायक चन्द्रा पंत उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड, देवभूमि, तपोभूमि और वीरभूमि- केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक परम्परा है कि जो देश के लिए अपनी जिंदगी न्यौछावर करते हैं, उनको देवतुल्य माना जाता है। जननी और जन्मभूमि दोनों स्वर्ग के समान होते हैं। उत्तराखण्ड, देवभूमि, तपोभूमि और वीरभूमि है। उत्तराखण्ड में पांचवा धाम सैन्यधाम बन रहा है। सैन्यधाम में शहीद सैनिकों की आंगन की मिट्टी आयेगी और भविष्य में भी जो वीर सपूत देश के लिए शहीद होगें, उनके आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम में लाई जायेगी। सैन्यधाम में इस तरह की व्यवस्था हो कि सभी शहीदों के नाम और गांव का नाम सैन्य धाम में अंकित हो। उत्तराखण्ड की हर गली, हर शहर अपने में पवित्र है। उत्तराखण्ड में सैन्यधाम का निर्माण एक अच्छी सोच है।

1962 भारत-चीन युद्ध में कुमाऊं बटालियन के जवानों ने किया करिश्माई काम

केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मुझे पीठसैंण में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य मिला। रेजांग-ला पर जो उत्साह देखा वह अद्भुत था। 1962 भारत-चीन युद्ध में कुमाऊं के 13वीं बटालियन के 124 जवानों जो करिश्माई काम किया, उसे भारत कभी भूल नहीं सकता। जब हमने उनके शौर्य और पराक्रम की गौरव गाथा सुनी तो मैंने वहां जाने का निर्णय लिया। वहां भव्य स्मारक बनाया गया है। भारत के हर नागरिक के मन में शहीदों के परिवारों के प्रति एक सम्मान का भाव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण

सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये गये।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे पूर्व सैनिकों की जो वन रैंक वन पेंशन की समस्या थी उसका समाधान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये गये हैं। बैटल कैजुवल्टी को 02 लाख से बढ़ाकर 08 लाख रूपये किया गया है। पूर्व सैनिकों की भी हर समस्या का समाधान करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये हैं। सैनिकों के सम्मान के लिए जो भी करना होगा, सरकार हमेशा उसके लिए तत्पर है। आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, भारत आजादी धूमधाम से अमृत महोत्सव मना रहा है। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर झांसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं ताबड़तोड़ बैटिंग- केन्द्रीय रक्षा मंत्री

केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने प्रदेश एवं जनहित में 04 माह में 400 से अधिक निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। अभी तो मुख्यमंत्री 20-20 मैच खेल रहे हैं। इनका पांच साल का टेस्ट मैच होना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महेन्द्र सिंह धोनी की तरह अच्छे फिनिशर हैं। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में रूद्रपुर, हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। उत्तराखण्ड में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। लिपुलेख-धारचूला-मानसरोवर जाने का रास्ता बन गया है। सांस्कृतिक दृष्टि से यह रास्ता बहुत महत्वपूर्ण है। भारत और नेपाल के बीच रोटी और बेटी का रिश्ता है।

पिथौरागढ़ जनपद हमेशा से रणबांकुरों की भूमि रही-सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की एकता, अखण्डता एवं रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज अपनी जन्मभूमि सौर घाटी की धरती को नमन करने का अवसर मिला है। उन्होंने सैनिकों के हित में लिए जा रहे निर्णयों एवं उनका उत्साह बढ़ाने के लिए किये जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद हमेशा से रणबांकुरों की भूमि रही है। उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है। वीर भूमि पिथौरागढ़ में वीर सैनिकों के परिजनों एवं वीरांगनाओं का सम्मानित कर हम सब सम्मानित हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा जनहित एवं प्रदेशहित में अनेक निर्णय लिये गये हैं। सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। सभी की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए राज्य में हो रहे हैं कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखण्ड योजना उत्तराखण्ड में शुरू की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक ग्राम सभा में एक जिम खोला जायेगा। इसका शासनादेश हो चुका है। आपदा के समय केन्द्र सरकार का राज्य को पूरा सहयोग मिला। सेना के 03 सेना के हेलीकॉप्टर केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड भेजे गये, इससे हम 500 से भी अधिक लोगों की जान बचा पाये। इस वर्ष राज्य में बरसात ने कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन सरकार, शासन एवं प्रसाशन के प्रयासों से जान मान का नुकसान नहीं हुआ। सभी को मौसम के पूर्वानुमान पर अलर्ट किया गया। आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हमने लगातार दौरा किया एवं जन समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये गये। कोविड के दौरान प्रभावितों के लिए राहत पैकेज देने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किये गये।

2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपेक्षानुसार हमारा लक्ष्य है कि 2025 में हम उत्तराखण्ड को देश का हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनायेंगे। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि पिथौरागढ़ क्षेत्र में पहले बी.आर.ओ. काम करता था, जो यहां से शिफ्ट हो गया, इस बी.आर.ओ. केन्द्र की यहां पर पुनः स्थापना होनी चाहिए। यह सैनिक बहुल एवं सीमांत क्षेत्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा का पहला शुभारम्भ सवाड़ मे किया गया। सवाड़ में केन्द्रीय विद्यालय की लंबे समय से मांग है, उसके लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर केन्द्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जायेगा। सवाड़ में स्मारक की देखरेख के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने सैनिक स्मारकों के जीर्णोधार एवं जनपद पिथौरागढ़ में नये सैनिक विश्राम गृह के लिए धनराशि तत्काल जारी की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: गुलदार के हमले में किशोर की मौत, प्रशासन अलर्ट; परिवार को 10 लाख की सहायता

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिस प्रकार सैनिक सीमाओं में रहकर देश की रक्षा करता है तथा देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देता है, इससे बड़ा बलिदान और कुछ नहीं हो सकता है। यह भूमि वीरों की भूमि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि उत्तराखण्ड में 5वें धाम के रूप में सैन्यधाम होना चाहिए। देहरादून में भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है।

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा वीर सैनिकों के सम्मान को बढ़ाने का कार्य कर रही है। देश की रक्षा के लिए उत्तराखण्ड के जवानों ने हमेशा अपना सर्वस्व अर्पित किया है। यह देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दीपिका बोहरा, अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, सैनिक, पूर्व सैनिक एवं शहीदों के परिजन मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Pithoragarh Pithoragarh News uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड पिथौरागढ़ पिथौरागढ़- मूनाकोट में केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने किया शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

दीपावली के लिए ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी CCR हल्द्वानी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के बीच धुंध और बादलों से ढकी पर्वतीय घाटियां Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग और 12 राशियों का राशिफल Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार। Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • दीपावली के लिए ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी CCR हल्द्वानी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के बीच धुंध और बादलों से ढकी पर्वतीय घाटियां Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

  • धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग और 12 राशियों का राशिफल Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

  • वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार। Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,042)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,501)
  • नैनीताल (6,657)
  • पर्यटन (230)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,179)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला