Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • जनपद
  • देहरादून
  • रोजगार समाचार: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से आवेदन; ग्रेजुएट युवाओं को मौका
  • उत्तरप्रदेश
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से आवेदन; ग्रेजुएट युवाओं को मौका

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 398 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर पदों के लिए 22 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि लिखित परीक्षा 23 अगस्त को प्रस्तावित है।
Mohan Chandra Joshi June 16, 2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 398 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

UKSSSC ने न्यायालयों में 398 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया।

ख़बर शेयर करें -

कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर के पदों पर होगी भर्ती, 23 अगस्त को संभावित लिखित परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर सामने आया है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के अधीनस्थ सिविल न्यायालयों एवं कुटुम्ब न्यायालयों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के कुल 398 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 22 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
398 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत कनिष्ठ सहायक के कुल 259 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के 139 पद भरे जाएंगे। इनमें सिविल न्यायालयों और कुटुम्ब न्यायालयों दोनों के पद शामिल हैं। कनिष्ठ सहायक पद के लिए लेवल-03 के अंतर्गत 21,700 से 69,100 रुपये तक वेतनमान निर्धारित किया गया है, जबकि स्टेनोग्राफर एवं वैयक्तिक सहायक पदों के लिए लेवल-05 और लेवल-07 के अनुसार 29,200 रुपये से लेकर 1.42 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन का प्रावधान है।
स्नातक अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
आयोग द्वारा जारी पात्रता मानदंड के अनुसार अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। कनिष्ठ सहायक पद के लिए हिन्दी टंकण में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक रखी गई है, जबकि अंग्रेजी टंकण में 30 शब्द प्रति मिनट की गति रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक पद के लिए हिन्दी आशुलेखन में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट तथा हिन्दी टंकण में 25 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य होगी। दोनों पदों के लिए कम्प्यूटर संचालन का ज्ञान आवश्यक शर्तों में शामिल किया गया है।
21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण से होगा चयन
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 140 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसकी संभावित तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
लिखित परीक्षा के बाद टंकण एवं आशुलेखन कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत तथा एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
आवेदन शुल्क भी निर्धारित
आयोग ने वर्गवार आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि उत्तराखंड के एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये रखा गया है। अनाथ श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूर्ण छूट प्रदान की गई है।
22 जून से शुरू होंगे आवेदन
भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2026 से शुरू होंगे। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार (Correction Window) की सुविधा 8 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी सही दर्ज करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें।


उत्तराखंड में न्यायालयों के अधीन बड़ी संख्या में निकली यह भर्ती राज्य के हजारों शिक्षित युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इन विभागों में मिलेंगे अवसर
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #GovernmentJobs #JuniorAssistant #SarkariNaukri #UKSSSC #Uttarakhand #UttarakhandJobs #UttarakhandMorningPost

Related Stories

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में घने बादल, बारिश और बर्फबारी का मौसम। Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
उत्तराखंड में 1818 सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर। Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इन विभागों में मिलेंगे अवसर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इन विभागों में मिलेंगे अवसर

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
मसूरी विंटर कार्निवाल 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में नामांतरण अभियान के तहत संपत्ति मामलों का निस्तारण। Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
देहरादून में लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में पुस्तकों का विमोचन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में घने बादल, बारिश और बर्फबारी का मौसम। Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट

  • चमोली में गहरी खाई से लापता पुलिसकर्मी का शव बरामद करती एसडीआरएफ टीम Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका

  • ऊधम सिंह नगर में महिला से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में आरोपी गिरफ्तार। प्रतीकात्मक फोटो Udham Singh Nagar News: महिला को नशा पिलाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar News: महिला को नशा पिलाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार

  • उत्तराखंड में 1818 सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर। Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इन विभागों में मिलेंगे अवसर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इन विभागों में मिलेंगे अवसर

  • उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (646)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,948)
  • उधमसिंह नगर (1,362)
  • क्राइम (3,576)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (466)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (766)
  • देहरादून (11,461)
  • नैनीताल (6,635)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,242)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका Udham Singh Nagar News: महिला को नशा पिलाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar News: महिला को नशा पिलाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इन विभागों में मिलेंगे अवसर Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इन विभागों में मिलेंगे अवसर Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम