रोजगार समाचार: उत्तराखंड कृषि विभाग में 90 पदों पर सीधी भर्ती, UKSSSC ने जारी की अधिसूचना
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि विभाग सहित 90 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की
देहरादून, 26 मई 2026। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में समूह ‘ग’ के अंतर्गत कुल 90 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा अराजपत्रित) के 07 पद तथा सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग के अंतर्गत चारा सहायक ग्रुप-3 का 01 पद भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 90 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।
दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य
आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को अपने नाम और जन्मतिथि के सत्यापन हेतु हाईस्कूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही आरक्षण से संबंधित ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज श्रेणी/उपश्रेणी के प्रमाण पत्र तथा जिन पदों के लिए अनुभव आवश्यक है, उनके अनुभव प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता की पूरी जांच के बाद ही आवेदन करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


