UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में कम मिले आवेदन, 22 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा
Dehradun, Ukpsc Latest Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला भर्ती के लिए कम आवेदन मिले हैं जिसके चलते यह परीक्षा केवल हरिद्वार परीक्षा केंद्र में 22 नवंबर से आयोजित की जाएगी।
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या-A-5/DR/SSA/S-3/2023-24, दिनांक 05 मार्च, 2024 द्वारा विज्ञापित ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह-ख)-2024 के सापेक्ष कम संख्या में आवेदन प्राप्त होने के दृष्टिगत आयोग द्वारा लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन केवल हरिद्वार नगर स्थित परीक्षा केन्द्र परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में दिनांक 22 नवंबर, से 29 नवंबर, 2024 तक किया जायेगा।

उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit-Card) दिनांक 08 नवंबर, 2024 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र (Admit-Card) डाक द्वारा पृथक से प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


