उधम सिंह नगर: अवैध खनन पर एसएसपी का सख्त एक्शन, पूरी चौकी लाइन हाजिर
चौकी प्रभारी और सभी स्टाफ को सख्त चेतावनी, अवैध गतिविधियों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं
31 दिसंबर को पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली मामले में दो महीने में गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने पूरी टीम को किया लाइन हाजिर
रुद्रपुर। अवैध खनन के मामलों में लापरवाही बरतने पर एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने शक्तिफार्म पुलिस चौकी की पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई जिले में अवैध खनन और माफिया गतिविधियों पर कड़ी निगरानी का संकेत है।
लाइन हाजिर हुए अधिकारी और कर्मचारी
लाइन हाजिर किए गए अधिकारियों में चौकी प्रभारी प्रकाश भट्ट, एएसआई सुरेंद्र बोरा, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, सिपाही भवान रमौला, हरीश कबड्वाल, भुवन आर्य, तुलसी भट्ट, और दीपक नेगी शामिल हैं।
अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: एसएसपी
एसएसपी अजय गणपति ने कहा, “अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जो दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, उनका सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना भी है। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
मामला क्या है
एसएसपी के अनुसार, 31 दिसंबर को राजस्व विभाग ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी थी। उस समय माफिया ने मौके पर मिट्टी खाली कर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की। इस मामले में तहसीलदार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा दो महीने तक कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।
इस घटना के बाद एसएसपी ने पूरे दल को सख्त हिदायत दी है कि अवैध खनन और अन्य अपराधों के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


